फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   election

लोकिंद्र दुल्टा बने कर्मचारी संघ के प्रधान

Tue, 22 Oct 2019 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
election
उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ रोहड़ू के नवनियुक्त प्रधान लोकिंद्र दुल्टा। - फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ रोहड़ू इकाई ने मंगलवार को बैठक आयोजन कर कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें सर्वसहमति से लोकिंद्र दुल्टा को प्रधान चुना गया। संघ के त्रैवार्षिक चुनाव प्रताप चौहान अधीक्षक तहसील कार्यालय चिड़गांव की अध्यक्षता में करवाए गए। इस दौरान संघ की शेष कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

इसमें अशोक घामटा को महासचिव तथा पन्ना लाल को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया है। सुनील पाजटा, अरूण कुमार और जयचंद शर्मा को उपप्रधान, चुनी लाल बांश्टू को मुख्य सलाहकार, विजय कुमार को कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार को प्रेस सचिव तथा प्रशांत सारटा को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं रमेश सिंह, लोकपाल रिक्टा, केवल राम, प्रमोद कुमार, प्रेम लता, रंजना चौहान, रमेश, विजेता कुमारी, अंशुल को कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल किया गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान लोकिंद्र दुल्टा ने बताया कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है। उसे वह पूरी तरह से निभाएंगे। उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को सभी स्तरों तक रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed