Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Efforts are underway to upgrade Theog Hospital into a 200-bed district hospita

Rampur Bushahar News: एक सप्ताह में पूरा हो अस्पताल भवन का काम, विधायक ने दिया अल्टीमेटम

Fri, 06 Mar 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Efforts are underway to upgrade Theog Hospital into a 200-bed district hospita
ठियोग में रोगी कल्याण समिति की बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते विधायक कुलदीप राठौर। सं
रोगी कल्याण समिति की बैठक में निर्माण कार्य में देरी पर नाराज हुए विधायक, अधिकारियों को लगाई लताड़
विज्ञापन

ठियोग अस्पताल को 200 बिस्तरों का जिला अस्पताल बनाने की कवायद तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सिविल अस्पताल ठियोग को 200 बिस्तरों वाले जिला अस्पताल के रूप में विकसित करने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक हुई, जिसमें विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। लोक निर्माण विभाग की धीमी कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए विधायक राठौर ने निर्माणाधीन भवन के कार्य को एक सप्ताह के भीतर शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर काम में तेजी लाने के प्रति गंभीर रुख अपनाने के निर्देश दिए। बैठक में अस्पताल के विस्तार, खाली पदों को भरने और अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने समेत मरीजों की सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक अध्यक्षता करते हुए विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से ठियोग अस्पताल को स्तरोन्नत कर 200 बिस्तरों का जिला अस्पताल बनाने की घोषणा की जा चुकी है। इस विषय को उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया है और मुख्यमंत्री ने इस दिशा में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के उन्नयन से केवल ठियोग ही नहीं, बल्कि शिमला के दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बैठक में अस्पताल में 12 डॉक्टरों सहित नर्सों, फार्मासिस्टों और अन्य स्टाफ के खाली पदों को जल्द भरने की मांग भी उठाई गई। साथ ही अस्पताल भवन के ब्लॉक डी के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने और पहले से निर्मित भवन की मरम्मत पूरी कर विभाग को सौंपने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। विधायक ने कहा कि अस्पताल से जुड़ा हर कार्य सरकार और संबंधित विभागों की प्राथमिकता होना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा संबंध लोगों के स्वास्थ्य से है। उन्होंने बताया कि अस्पताल को जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए धन की व्यवस्था के साथ टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने ठियोग और कुमारसैन अस्पतालों के लिए दो अल्ट्रासाउंड मशीनों की मांग भी उठाई है। इससे पहले अस्पताल प्रभारी डॉ. पवन शर्मा ने समिति के समक्ष अस्पताल का बजट और प्रस्तावित कार्यों के लिए धन स्वीकृति से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

बंदूक और ड्राइविंग लाइसेंस के मेडिकल परीक्षण की फीस बढ़ाने का लिया निर्णय
बैठक में बंदूक लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस के मेडिकल परीक्षण की फीस में बढ़ोतरी का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा अस्पताल के वर्तमान वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था शुरू करने के लिए सरकार से 20 लाख रुपये की मांग की गई। समिति ने अस्पताल के शवगृह को वातानुकूलित बनाने, अस्पताल परिसर में कैंटीन सहित अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article