{"_id":"6a0483c6a6985e17c003d39d","slug":"efforts-are-underway-to-maintain-smooth-traffic-flow-by-laying-three-more-rcc-pipes-in-ganvi-khad-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-160188-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फाइल में दफन पुल, खड्ड से जुगाड़ की व्यवस्था पर यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फाइल में दफन पुल, खड्ड से जुगाड़ की व्यवस्था पर यातायात
विज्ञापन
गानवी खड्ड में पानी के बहाव को जारी रखने के लिए बिजली बोर्ड ने बिछाई छह पाइपें। संवाद
गानवी खड्ड में तीन और आरसीसी पाइप डाल कर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के प्रयास
पहले तीन पाइप डालकर बनाए पुल के ऊपर से बहना शुरू हो गया था पानी
दो विभागों के बीच लटका है पिछले साल बहे पुल का पुनर्निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
गानवी खड्ड से यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कलवर्ट से तैयार किए पुल को और मजबूत बनाने की कोशिश की गई है। पुल के नीचे तीन जगह अब छह आरसीसी की पाइप यानी कलवर्ट लगाए गए हैं, ताकि पानी का बहाव अधिक मात्रा में एक साथ निकल सके। अभी तक गानवी खड्ड से जुगाड़ी की व्यवस्था से ही यातायात को सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे हैं और पुल का निर्माण दो विभागों की फाइलों में दफन है। अभी हाल ही में कलवर्ट का अस्थायी पुल बहने के बाद फिर से तीन आरसीसी पाइप डालकर अस्थायी पुल तैयार किया था, लेकिन बहाव बढ़ने से पानी उस पुल के ऊपर से बह रहा था। दो दिन पहले एक पिकअप गाड़ी भी फंस गई थी, जिसे लोगों ने रस्सी डालकर बचाया था। गर्मी का मौसम आते ही गानवी खड्ड में जलस्तर बढ़ने लगा है, लेकिन अभी तक खड्ड पर पुल नहीं बन पाया है। बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के बीच पुल के निर्माण का फैसला लटका हुआ है। दोनों विभागों की टेबल से पुल के निर्माण की फाइल आगे नहीं सरक रही है। रामपुर ब्लाॅक की दुर्गम क्षेत्र 15/20 की गानवी खड्ड में पिछले साल 31 जुलाई को बाढ़ में पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग खड्ड के उस पार को यातायात सुचारु रखने के लिए अस्थायी व्यवस्था में लगा हुआ है। बाढ़ में टूटे पुल को बिजली बोर्ड लगाएगा या लोक निर्माण विभाग यह मामला दोनों विभागों के उच्च स्तर पर कोई फैसला न होने से लटका हुआ है।
इससे वाहनों को खड्ड से आर-पार चलना बंद हो गया था। पानी का बहाव न बढ़े और पाइप के ऊपर से मलबा न बहे, इसके लिए बिजली बोर्ड की गानवी परियोजना प्रबंधन ने खड्ड में अतिरिक्त पाइप बिछाकर खड्ड के पानी को तीन जगह छह पाइपों में बांट दिया है, ताकि और कुछ समय तक गाड़ियों की आवाजाही बंद न हो। गर्मी बढ़ने के बाद बर्फ तेजी से पिघलेगी, तो यह अस्थायी व्यवस्था भी काम नहीं आएगी। इस कारण दुर्गम क्षेत्र की तीन पंचायतों का संपर्क पूरी तरह से कटने की आशंका है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को गानवी खड्ड में पानी का बहाव बढ़ने से यातायात ठप होने की चिंता सता रही है।
पानी के बहाव को बांटने के लिए तीन और पाइप साथ में बिछा दिए हैं ताकि पानी सभी पाइपों के अंदर से निकले और गाड़ियां खड्ड के आर-पार आती-जाती रहें।-- - आशुतोष ठाकुर, स्थानिक अभियंता इंजीनियर, गानवी परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले तीन पाइप डालकर बनाए पुल के ऊपर से बहना शुरू हो गया था पानी
दो विभागों के बीच लटका है पिछले साल बहे पुल का पुनर्निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
गानवी खड्ड से यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कलवर्ट से तैयार किए पुल को और मजबूत बनाने की कोशिश की गई है। पुल के नीचे तीन जगह अब छह आरसीसी की पाइप यानी कलवर्ट लगाए गए हैं, ताकि पानी का बहाव अधिक मात्रा में एक साथ निकल सके। अभी तक गानवी खड्ड से जुगाड़ी की व्यवस्था से ही यातायात को सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे हैं और पुल का निर्माण दो विभागों की फाइलों में दफन है। अभी हाल ही में कलवर्ट का अस्थायी पुल बहने के बाद फिर से तीन आरसीसी पाइप डालकर अस्थायी पुल तैयार किया था, लेकिन बहाव बढ़ने से पानी उस पुल के ऊपर से बह रहा था। दो दिन पहले एक पिकअप गाड़ी भी फंस गई थी, जिसे लोगों ने रस्सी डालकर बचाया था। गर्मी का मौसम आते ही गानवी खड्ड में जलस्तर बढ़ने लगा है, लेकिन अभी तक खड्ड पर पुल नहीं बन पाया है। बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के बीच पुल के निर्माण का फैसला लटका हुआ है। दोनों विभागों की टेबल से पुल के निर्माण की फाइल आगे नहीं सरक रही है। रामपुर ब्लाॅक की दुर्गम क्षेत्र 15/20 की गानवी खड्ड में पिछले साल 31 जुलाई को बाढ़ में पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग खड्ड के उस पार को यातायात सुचारु रखने के लिए अस्थायी व्यवस्था में लगा हुआ है। बाढ़ में टूटे पुल को बिजली बोर्ड लगाएगा या लोक निर्माण विभाग यह मामला दोनों विभागों के उच्च स्तर पर कोई फैसला न होने से लटका हुआ है।
इससे वाहनों को खड्ड से आर-पार चलना बंद हो गया था। पानी का बहाव न बढ़े और पाइप के ऊपर से मलबा न बहे, इसके लिए बिजली बोर्ड की गानवी परियोजना प्रबंधन ने खड्ड में अतिरिक्त पाइप बिछाकर खड्ड के पानी को तीन जगह छह पाइपों में बांट दिया है, ताकि और कुछ समय तक गाड़ियों की आवाजाही बंद न हो। गर्मी बढ़ने के बाद बर्फ तेजी से पिघलेगी, तो यह अस्थायी व्यवस्था भी काम नहीं आएगी। इस कारण दुर्गम क्षेत्र की तीन पंचायतों का संपर्क पूरी तरह से कटने की आशंका है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को गानवी खड्ड में पानी का बहाव बढ़ने से यातायात ठप होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
पानी के बहाव को बांटने के लिए तीन और पाइप साथ में बिछा दिए हैं ताकि पानी सभी पाइपों के अंदर से निकले और गाड़ियां खड्ड के आर-पार आती-जाती रहें।
विज्ञापन