फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Educational dialogue and Gyan Setu program organized in Rampur College

Rampur Bushahar News: एचपीयू और रामपुर कॉलेज के भूगोल विषय के छात्रों ने साझा किए अनुभव

Sat, 09 May 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Educational dialogue and Gyan Setu program organized in Rampur College
रामपुर कॉलेज में इंटरेक्शन कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल विश्वविद्यालय म
रामपुर कॉलेज में शैक्षणिक संवाद और ज्ञान सेतु कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल डिग्री कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग ने एक विशेष इंटरेक्शन कार्यक्रम ज्ञान सेतु का आयोजन किया। इसमें एचपीयू और रामपुर कॉलेज के भूगोल विषय के छात्रों ने अनुभव साझा किए। इसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षाविदों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के पूर्व कुलपति प्रो. डीडी शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने दीर्घ शैक्षणिक अनुभव और विद्वतापूर्ण विचारों से सभी को लाभान्वित किया। प्रो. शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विचार साझा किए। उन्होंने युवा विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए भूगोल जैसे विषय की व्यावहारिक जीवन में प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने ज्ञान, चेतना और उम्मीद इन तीन मूल्यों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, यह जीवन को समझने की दृष्टि देता है। चेतना से व्यक्ति अपने समाज और परिवेश के प्रति जागरूक होता है और उम्मीद वह शक्ति है, जो हर कठिनाई में विद्यार्थी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से प्रो. डॉ. सीमा चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के करीब 30 स्नातकोत्तर विद्यार्थी भी सम्मिलित हुए। एचपीयू के इन विद्यार्थियों और रामपुर कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच एक जीवंत और ज्ञानवर्धक संवाद हुआ। इस परस्पर संवाद से दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों को एक-दूसरे के अनुभव, दृष्टिकोण और विचारों से परिचित होने का अवसर मिला। यह इंटरेक्शन विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और आपसी समझ को बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ। महाविद्यालय के भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा नेगी कनैन और डॉ. जितेंद्र साहनी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. टीडी वर्मा, डॉ. राजेश नेगी, डॉ. आशा गर्ग, डॉ. शिवाली ठाकुर और डॉ. अनिता कुमारी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

रामपुर कॉलेज में इंटरेक्शन कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल विश्वविद्यालय म

रामपुर कॉलेज में इंटरेक्शन कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल विश्वविद्यालय म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article