फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education Minister's visit to Nerva final, people's hopes will get wings

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री का नेरवा दौरा फाइनल, लोगों की उम्मीदों को लगेंगे पंख

Tue, 25 Apr 2023 09:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिलकर उन्हें नेरवा आने का निमंत्रण दिया । प्रतिनिधिमंडल में स्कूल के प्रधानाचार्य हरी शर्मा, प्रवक्ता कमल भिख्टा, केदार रांटा, कुंदन ब्रागटा, जगदीश सूरी, राजेंद्र परसाइक और कंवर सिंह तंगड़ाइक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के न्योते को स्वीकार करते हुए 10 मई को नेरवा दौरे की सहमति दे दी है। उनके दौरे से नेरवा वासियों को नेरवा में लाइब्रेरी के विस्तारीकरण सहित कई अन्य मांगें पूरी होने की उम्मीद है। स्कूल के प्रधानाचार्य हरी शर्मा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से नेरवा स्कूल के पुस्तकालय के विस्तार, स्कूल में टीजीटी मेडिकल, शास्त्री, प्रवक्ता राजनीती शास्त्र, इतिहास और हिंदी के अतिरिक्त पद एवं संगीत विषय का नया पद सृजित करने की मांग रखी, जिस पर शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर इसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नेरवा स्कूल में छात्रों की संख्या एक हजार के करीब है। स्कूल में छात्रों की इतनी संख्या को देखते हुए अभिभावक स्कूल में सभी विषयों के अध्यापकों और प्रवक्ताओं के पद बढ़ाए जाने की काफी समय से मांग कर रहे है। अब शिक्षा मंत्री के दौरे से उन्हें इस मांग के पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed