{"_id":"6a7b275360ef3f87d40af0b3","slug":"education-minister-rohit-thakur-on-a-three-day-visit-to-jubbal-kotkhai-starting-august-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-167015-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 12 अगस्त से जुब्बल कोटखाई के तीन दिवसीय दौरे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 12 अगस्त से जुब्बल कोटखाई के तीन दिवसीय दौरे पर
विज्ञापन
रोहड़ू।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 12 अगस्त से जुब्बल कोटखाई क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और भूमिपूजन करेंगे। वह शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर जनसमस्याएं भी सुनेंगे। प्रवास की शुरुआत 12 अगस्त को ग्राम पंचायत गरावग के चारूबाग से होगी। यहां वह बरवी-गरावग संपर्क सड़क के विकास कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद खड़ापत्थर में वन महोत्सव में भाग लेंगे। 13 अगस्त को रोहित ठाकुर सरस्वतीनगर के घ्याण पहुंचेंगे। वह घ्याण-रैका संपर्क सड़क वाया केहरल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। रोहड़ू में बॉयज स्पोर्ट्स हॉस्टल भवन का उद्घाटन उनके हाथों होगा। इस अवसर पर वह शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। 14 अगस्त को शिक्षा मंत्री जुब्बल पहुंचेंगे। वह ठाकुर राम लाल राजकीय कन्या विद्यालय खेल, जुब्बल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विद्यालय में अतिरिक्त आवासीय सुविधा के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान वह विद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे।