फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education Minister inaugurated two connecting roads in Ravin Panchayat

Rampur Bushahar News: रावीं पंचायत को मिली दो सड़कों की सौगात

Sat, 04 Apr 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Education Minister inaugurated two connecting roads in Ravin Panchayat
रांवी पंचायत के शीलगांव की महिलाओंं को ​​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित करते हुए। संवाद
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया सड़कों का लोकार्पण
विज्ञापन

कहा-जुब्बल–नावर–कोटखाई क्षेत्र में विकास की रफ्तार हुई तेज
रोहड़ू। रावीं पंचायत को दो संपर्क सड़कों की सौगात मिली। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल की रावीं पंचायत में 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित टुरान–हमरान संपर्क सड़क और 20 लाख रुपये से निर्मित टुरान–अपर प्रेम नगर संपर्क सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शुराचली क्षेत्र से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के समय से ही इस क्षेत्र के लोगों का उन्हें भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहा है। रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूरे प्रदेश के साथ जुब्बल–नावर–कोटखाई क्षेत्र में भी विकास की रफ्तार तेज हुई है। शुराचली क्षेत्र के प्रमुख मार्ग सरस्वती नगर–झड़ाशली सड़क को 17 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत किया जा रहा है। इसके अलावा चार करोड़ रुपये से 15 नई सड़कों का निर्माण किया गया है, जबकि 11 सड़कों को पक्का किया गया है। वार्षिक मरम्मत योजना के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से पांच किलोमीटर लंबी भोलाड़–छुपाड़ी सड़क का भी सुधार किया गया है। मंत्री ने कहा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ का निर्माण 1.75 करोड़ रुपये की लागत से प्रगति पर है। पब्बर नदी पर चामशू में 5.55 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़े पुल का निर्माण कार्य भी जारी है। इस पुल के बनने से जुब्बल के साथ रोहड़ू क्षेत्र के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, रावीं पंचायत के पूर्व प्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जुब्बल के एसडीएम गुरमीत नेगी, बीडीओ करण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

रांवी पंचायत के शीलगांव की महिलाओंं को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित करते हुए। संवाद

रांवी पंचायत के शीलगांव की महिलाओंं को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article