फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education Minister inaugurated the link road in Dumher

Rampur Bushahar News: डुमेहर में शिक्षा मंत्री ने संपर्क सड़क का किया लोकार्पण

Wed, 14 Jan 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Education Minister inaugurated the link road in Dumher
ग्राम पंचायत बाग डुमेहर जालठ  सम्पर्क मार्ग  लोकार्पण  के दौरान ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई उपमंडल की बाग डुमेहर पंचायत में 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जालठ-1 से जालठ-2 संपर्क सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने इस मार्ग पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इस संपर्क सड़क के निर्माण से दोनों बस्तियों के बीच बेहतर आपसी संपर्क स्थापित होगा और स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। यह सड़क क्षेत्र के बागवानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि अब वे अपनी फसलों को बाजार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूरे हिमाचल प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-नावर-कोटखाई में सड़क निर्माण के क्षेत्र में ही करीब 500 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं, जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। इस दौरान 161 सड़कों की सफलतापूर्वक पासिंग की जा चुकी है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों पर कहा कि सिविल अस्पताल जुब्बल और मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई में विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर जुब्बल-नावर-कोटखाई मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक देविंदर नेगी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पवन चौहान, दीपक कालटा, पंचायत प्रधान उर्मिला जसटा, रमेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य रमन आचार्य, देविंदर सावंत, एसडीएम अभिषेक बरवाल, बीडीओ कोटखाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article