फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dussehra Fair in Sarahan

Rampur Bushahar News: सराहन में दशहरा मेला, 20 अक्तूबर को पहुंचेंगे सभी देवी-देवता, रथयात्रा में लेंगे भाग

Wed, 23 Sep 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dussehra Fair in Sarahan
दशहरा मेले के आयोजन को लेकर हुई बैठक में मंदिर समिति के मोहतमीन ने रखी विभिन्न मांगें। संवाद
मंदिर समितियों ने नजराना राशि में इजाफा करने और व्यवस्थाओं में सुधार की उठाई मांग
विज्ञापन

सराहन में दशहरा मेले के दौरान देव परंपराओं को बनाए रखने बारे हुई व्यापक चर्चा
मेला समिति, मंदिर समितियों के मोहतमीन और पंचायत प्रतिनिधियों ने रखे अपने-अपने मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मां भीमाकाली की नगरी सराहन में 20 से 23 अक्तूबर तक जिला स्तरीय दशहरा मेला आयोजित होगा। जिला स्तरीय दशहरा मेले को लेकर बुधवार को रामपुर में मेला समिति ने बैठक की। बैठक में रामपुर, कुल्लू और किन्नौर जिले की देव समितियों के मोहतमीन, सराहन, आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधि और मेला समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिला स्तरीय दशहरा मेले के व्यवस्थित आयोजन को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार सुरेश नेगी ने की। बैठक में मेले में पहुंचने वाले देवी-देवताओं को 20 अक्तूबर को दोपहर 2:00 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। मंदिर समिति ने देव समाज के प्रतिनिधियों से कहा कि बीते वर्षों में कई देवी देवता तय समय के बाद पहुंचे थे। इस कारण व्यवस्था बनाने में समस्याएं पेश आईं। नायब तहसीलदार सुरेश नेगी ने कहा कि सभी देवताओं को 2 बजे आना जरूरी होगा, ताकि सभी भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में शामिल होकर मेले की शोभा बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले सभी देवताओं को मेला कमेटी की ओर से उपयुक्त स्थान सुनिश्चित किया जाएगा और सभी व्यवस्थाओं को बराबर बनाए रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय यह मेला नलाटी स्टेडियम में आयोजित होगा। बैठक में पहुंचे मंदिर कमेटियों के मोहतमीनों ने मेला कमेटी से बीते वर्षों में हुई अव्यवस्थाओं को सुधारने की मांग उठाई। मंदिर कमेटियों ने मेला कमेटी से देवताओं की नजराना राशि बढ़ाने की मांग उठाई। इसके अलावा बेहतर ठहराव स्थल, राशन की आपूर्ति और शौचालय की व्यवस्था करने की मांग उठाई। बैठक में मेले में देवताओं के साथ पहुंचने वाले देवलुओं की संख्या के बारे में भी ब्योरा रखा गया। इसके अलावा जन प्रतिनिधियों ने मेले से पूर्व ज्यूरी-नानण सड़क की हालत सुधारने और मुख्य ज्यूरी-सराहन सड़क पर लगे मिट्टी के ढेरों को हटाने की मांग रखी। नायब तहसीलदार सुरेश नेगी ने मंदिर समितियों को देव परंपरा के नियम बनाए रखने, मेले के दौरान शांति, कानून व्यवस्था और मेले की शोभा बढ़ाने के लिए पारंपरिक वेशभूषा धारण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मंदिर समितियों की ओर से दिए गए सुझाव और शिकायतों को मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार सराहन प्रेम नेगी, सराहन पंचायत प्रधान सोहन पांटू, ज्यूरी पंचायत प्रधान राजकांता, बौंडा पंचायत प्रधान गोपू राम सहित विभिन्न मंदिर कमेटियों और पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का होगा अनावरण
बुशहर स्पोर्ट्स कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने कहा कि मेले से पूर्व सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसमें कई मंत्री और हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने इस दौरान होने वाली जनसभा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित व्यवस्था बनाने की मांग उठाई।

दशहरा मेले के आयोजन को लेकर हुई बैठक में मंदिर समिति के मोहतमीन ने रखी विभिन्न मांगें। संवाद

दशहरा मेले के आयोजन को लेकर हुई बैठक में मंदिर समिति के मोहतमीन ने रखी विभिन्न मांगें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article