{"_id":"5d9cc09c8ebc3e017e52ce15","slug":"dushra-festival-rampur-hp-news-sml310256169","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ दशहरा मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ दशहरा मेले का आगाज
विज्ञापन
मां भीमाकाली मंदिर सराहन में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा निकालते लोग।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। भीमाकाली मंदिर न्यास की ओर से सराहन में जिला स्तरीय तीन दिवसीय दशहरा मेला मंगलवार से पूरे विधिविधान के साथ शुरू हुआ। भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में काफी संख्या में लोग उमड़े। मां भीमाकाली मंदिर सराहन में रघुनाथ मंदिर से करीब एक दर्जन देवी-देवताओं और रघुनाथ जी को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ मचखंडी तक पहुंचाया।
इस ऐतिहासिक दशहरा मेले के शुभारंभ पर मां भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एमडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान और सराहन सब तहसील के नायब तहसीलदार प्रभु लाल नेगी स्वयं मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड के दर्जनों जवान तैनात किए गए हैं। दशहरा मेले को रामपुर, कुल्लू और किन्नौर सहित करीब एक दर्जन देवी-देवता भाग ले रहे हैं। जिनका भीमाकाली न्यास की ओर से सराहन पहुंचने पर स्वागत किया गया। मेले में आए सभी देवी देवता और देवलू 11 अक्तूबर तक मेले में नाटी लगाएंगे।
भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम नरेंद्र चौहान बताया कि दशहरा मेले में बुधवार को दिन में नाटी का आयोजन होगा। मेले में दो दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देवताओं के साथ आए बजंतरियों की वाद्ययंत्रों की प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इस मौके पर मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी, मंदिर न्यास, सराहन पंचायत, मां भीमाकाली मंदिर पूजा कमेटी, व्यापार मंडल सराहन सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अनुपस्थिति में उनकी पुत्रवधू विधायक विक्रमादित्य सिंह की धर्मपत्नी सुदर्शना रघुनाथ की रथ यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद लिया और पूरे यात्रा के समापन तक वहीं रहीं। पहली बार दशहरा मेले में शामिल हुई सुदर्शना ने सराहन के रीतिरिवाज और संस्कृति को भी बारीकी से जाना।