{"_id":"5d9cbfdc8ebc3e01376a9ff9","slug":"dushra-festival-rampur-hp-news-sml3102558177","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान रघुनाथ के जयकारों से गूंजा रामपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान रघुनाथ के जयकारों से गूंजा रामपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर/ननखड़ी। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दशहरा पर्व की खासी धूम रही। क्षेत्र में जहां भगवान रघुनाथ की यात्रा निकाली गई, वहीं कई जगहों पर रावण का पुतला फूंक कर लोगों ने खुशियां मनाईं।
रामपुर में भीमाकाली मंदिर न्यास की ओर से अयोध्या नाथ मंदिर से लेकर मिनी सचिवालय तक रथयात्रा निकाली गई। पुराना बस अड्डे में रथयात्रा संपन्न हुई। इस दौरान भगवान रघुनाथ के जयकारों से रामपुर क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। ननखड़ी तहसील के देलठ में मंगलवार को दशहरा मेला धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय देवता साहिब टूटू विशेष रूप से मौजूद रहे। मंदिर कमेटी देलठ ने देवता सहित देवलुओं को जोरदार स्वागत किया। दशहरा मेले में विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई।
मेले में दूर-दूर से आए सैकड़ों लोगों ने देवता वनवीर टूटू और देवता पल्थान देलठ के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी देलठ के कारदार नंदलाल कपूर ने कहा कि यह उत्सव राजाओं के समय से मनाया जाता हैै और लंका दहन किया जाता है। दशहरा मेले में देवलुओं और स्थानीय ग्रामीणों के अलावा दूर-दूर से आए लोगों ने वाद्य-यंत्रों की धुनों पर नाटी डाली। देर शाम तक नाटी का दौर चलता रहा।