फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   During the tenure of Congress, money did not come for even a single four lane: Balbir

कांग्रेस के कार्यकाल में एक भी फोरलेन के लिए नहीं आया पैसा : बलबीर

Mon, 05 Aug 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार के राज में भारत का हुआ अभूतपूर्व विकास
विज्ञापन

पहले नेताओं और अधिकारियों के घर जाता था पैसा, अब लग रहा देश के विकास में संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कांग्रेस के छह दशक के कार्यकाल में एक भी फोरलेन के लिए पैसा नहीं आया। वहीं मोदी सरकार के राज में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। पहले नेताओं और अधिकारियों के घर पैसा जाता था, लेकिन अब देश के विकास में पैसे का सदुपयोग हो रहा है। यह बात रिकांगपिओ में चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने प्रेस वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में शिक्षा संस्थानों, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बहुत बढ़ावा दिया गया है। इससे आम जनता को घर द्वार सुविधा मिली है। कहा कि देश में 2014 में भाजपाने सत्ता हासिल की, तब देश के अंदर 16 आईआईटी था और 2024 में 24 आईआईटी हो गई हैं। वहीं देश के अंदर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के 2014 में सात थे, जो 2024 में बढ़कर 22 हो गए हैं। 2016 तक 723 विश्वविद्यालय और 2023 तक 1113 हो गए हैं। इसके अलावा पठानकोट मंडी फोरलेन निर्माण के लिए एक हजार, 67 करोड़ रुपये, मटौर शिमला के लिए 10,512 करोड़ रुपये, जीरकपुर मंडी कुल्लू मनाली के लिए 13,784 करोड़ रुपये, पिंजौर बद्दी नालागढ़ के लिए 1,692 करोड़ रुपये, परमाणु सोलन कैथलीघाट शिमला के निर्माण के लिए 7,632 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने पैसा दिया है। 2014 से पहले देश के अंदर 60 साल कांग्रेस सरकार सत्ता में रही, लेकिन एक भी फोरलेन के लिए कोई पैसा नहीं दिया है। हिमाचल में पांच फोरलेन बनाई जा रही है, जिसके लिए 67 हजार करोड़ पैसा केंद्र सरकार की देन है। प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में जो 27 सौ करोड़ रुपये दिया गया था, उसके कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे हैं। उसके लिए केंद्र से पैसा आ रहा है, प्रदेश सरकार के पास पैसा नही है। अगर जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग को केंद्र सरकार पैसा न दें तो उन्हें बंद करने पड़ेगे। बौखलाहट में कांग्रेस के नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed