फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dumpers were placed at various places before the cleanliness survey team arrived.

Rampur Bushahar News: स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने से पहले रख दिए जगह-जगह डंपर

Sat, 09 May 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
टीम के आने से पहले शहर में औपचारिक तौर पर करवाई जा रही सफाई
विज्ञापन

अगले सप्ताह सोलन में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आएगी केंद्र की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने से पहले नगर निगम की ओर से वार्डों में जगह-जगह पर डंपर लगाए गए हैं। इससे शहर के डंपर फ्री होने का दावा भी अब खत्म हो गया है। नगर निगम सोलन बनते ही शहर को डंपर फ्री होने का दावा किया गया था। अब सर्वे से पहले निगम ने मालरोड समेत शहर के सभी शौचालयों, बस अड्डों समेत सभी सार्वजनिक स्थानों में डंपर लगाए जा रहे हैं। सोलन में अगले सप्ताह केंद्र की ओर से बनाई गई स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर का सर्वे करेगी। इसके तहत हर वार्ड में निगम की ओर से लोगों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। वहीं शहर में स्वच्छता की भी जांच होगी, जिसके आधार पर निगम को रैंकिंग दी जाएगी। वहीं इसके लिए निगम ने अब औपचारिक तौर पर सफाई करवानी शुरू कर दी है। अब तक कई क्षेत्रों जैसे ठोडो मैदान के आसपास और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पास नालियों से गंदगी को साफ किया गया है। जगह-जगह झाड़ू लगवाया जा रहा है। वहीं लोगों से भी प्रतिक्रियाएं लेनी शुरू कर दी है।

नालियों में फिर जमी गंदगी
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पास बनी नालियों की कुछ दिनों पहले ही सफाई करवाई गई थी, लेकिन उसका कोई फायदा ही नहीं हो पाया है। नालियों में अब दोबारा से गंदगी जमा हो गई है। इससे चारों ओर बदबू फैल रही है। वहीं मरीजों की परेशानी कम नहीं हुई है।
विज्ञापन


कलेक्शन पाइंट से दोपहर एक बजे तक नहीं उठता कूड़ा
नगर निगम के कर्मचारी सड़क किनारे कलेक्शन पाइंट पर कूड़ा इकट्ठा कर छोड़ देते हैं। इसके बाद उसे उठाने की जिम्मेदारी दूसरे कर्मचारियों पर आ जाती है, लेकिन कूड़ा दोपहर 1:00 बजे तक सड़क किनारे ही पड़ा रहता है। वहीं कई स्थान ऐसे भी है, जहां रोजाना गाड़ी जाती ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए लगाए डंपर
शहर में डंपर चयनित स्थानों पर सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए डंपर की व्यवस्था की गई है। मालरोड पर कन्या स्कूल के पास डंपर लगाया है, क्योंकि वहां रोजाना कूड़ा पड़ा रहता था। वहीं सार्वजनिक शौचालयों में व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ही डंपर की व्यवस्था की गई है। इससे शहर को साफ रखने में मदद मिलेगी।
- चेतन चौहान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed