फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Due to the lack of transformer, the drinking water scheme worth crores is not getting any benefit

Rampur Bushahar News: पेयजल योजना बिजली और ग्रामीण पानी की ताक रहे राह

Sun, 23 Nov 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Due to the lack of transformer, the drinking water scheme worth crores is not getting any benefit
शनाह में विद्युत ट्रांसफार्मर न लगने से नित्थर की दो पंचायतों को नहीं मिल रहा पेयजल योजना का ला
ट्रांसफार्मर न लगने से करोड़ों की पेयजल योजना का नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन

नित्थर और देहरा के लोगों को नहीं मिली पेयजल किल्लत से निजात

जल शक्ति विभाग ने 22 करोड़ की लागत से तैयार की योजना, बिजली की इंतजार में लटकी योजना

शनाह में 630 और आनस में लगना है 450 केवी का ट्रांसफार्मर

ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से की जल्द पेयजल आपूर्ति की मांग

हितेश भारती

नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर क्षेत्र की दो पंचायतों के लिए बनी पेयजल योजना बिजली और ग्रामीण पानी की राह तक रहे हैं, लेकिन इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। सतलुज नदी पर निर्माणाधीन लूहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावित नित्थर और देहरा पंचायत के लिए करोड़ों की पेयजल योजना बनी, लेकिन अभी तक दोनों पंचायतों के ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। विद्युत ट्रांसफार्मर न लगने के कारण कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना बंद पड़ी है। बिजली लगने के बाद ही पानी लिफ्ट करने की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। ऐसे में ग्रामीण आज भी पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। योजना के तहत शनाह और आनस गांव में दो विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने हैं। कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल एवं सिंचाई योजना का निर्माण करीब 22 करोड़ की लागत से हुआ है। इस योजना से देहरा पंचायत के मोईन और आनस गांव को के पेयजल और सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इससे नित्थर और देहरा पंचायत के हजारों ग्रामीण अभी भी पेयजल की सुविधा मिलने की आस लगाए हुए हैं। योजना के तहत शनाह और आनस गांव में पेयजल भंडारण टैंक बनाए गए हैं, लेकिन विद्युत ट्रांसफार्मर न लगने के कारण पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा और दोनों पंचायतों के ग्रामीण आज भी योजना से पेयजल मिलने की आस लगाए बैठे हैं। शनाह गांव में करीब 630 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित होना है, लेकिन बिजली बोर्ड एक साल से ट्रांसफार्मर नहीं लगा पा रहा। ऐसे में बिना बिजली के पेयजल लिफ्ट करना मुश्किल है।
ग्रामीणों ने कहा
आनस गांव के ग्रामीण अर्जुन सिंह, मनजीत ठाकुर, देविंदर कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बोर्ड तर्क दे रहा था कि क्षेत्र में सड़क तंग है। इस कारण यहां ट्राला नहीं पहुंच पा रहा। उन्होंने कहा कि अब सड़क दुरुस्त हो गई है, लेकिन फिर भी विद्युत बोर्ड ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य पूरा नहीं कर पा रहा। योजना के निर्माण को लंबा समय बीत गया है। इसके बावजूद ग्रामीण इसके लाभ से वंंचित हैं। आनस में भी 450 केवी का ट्रांसफार्मर लगना है, वह भी अब तक नहीं लग पाया है। क्षेत्र के ग्रामीणों में जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। उन्होंने विभागों से जल्द से ट्रांसफार्मर स्थापित कर ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की सुविधा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


मामले पर बोले अधिकारी

विद्युत बोर्ड नित्थर के सहायक अभियंता भूषण ठाकुर का कहना है कि कुछ ही दिनों में दोनों जगह पर ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे। जल शक्ति विभाग नित्थर के सहायक अभियंता प्रकाश भारद्वाज का कहना कि योजना का कार्य पूरा हो चुका है। अब विद्युत ट्रांसफार्मर लगने के बाद ही ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed