{"_id":"69bd4d778d8dcd5de7074c45","slug":"due-to-rain-temples-remained-less-crowded-on-the-second-day-of-navratri-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-156445-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बारिश के कारण दूसरे नवरात्र पर मंदिरों में कम दिखी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बारिश के कारण दूसरे नवरात्र पर मंदिरों में कम दिखी रौनक
विज्ञापन
ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से बढ़ा ठंड का प्रकोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू क्षेत्र में वीरवार दोपहर बाद शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी पूरे दिन जारी रहा। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिली। दूसरे नवरात्र पर भी मौसम का असर साफ देखने को मिला और मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों और चोटियों पर बर्फबारी होने से ठंड अधिक बढ़ गई है। इसका असर निचले इलाकों तक महसूस किया गया, जहां लगातार बारिश और तापमान में गिरावट से लोग दिनभर गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम का असर खेती-बागवानी पर भी पड़ने लगा है। निचले क्षेत्रों के सेब बगीचों में इस समय फूल खिलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे समय में अधिक ठंड, लगातार नमी और बारिश से फूलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, नवरात्र के लिए मेला लगाने बाहर से पहुंचे छोटे दुकानदारों और रोजमर्रा के कामकाज से जुड़े लोगों की गतिविधियां भी मंद पड़ी हैं। लगातार बारिश के कारण आम लोगों के साथ-साथ बागवानों की चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, पूरे क्षेत्र के सभी मार्गें पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।