फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Due to natural calamity, there was a loss of about three lakh rupees

Rampur Bushahar News: अंधड़ से देवदार का पेड़ गिरा, चार बकरियों की मौत और 20 घायल

Mon, 19 May 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Due to natural calamity, there was a loss of about three lakh rupees
भारी तूफान से आनी में चार बकरियों की मौत । स्त्रोत जागरूक पाठक
प्राकृतिक आपदा के कारण करीब तीन लाख का हुआ नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में सोमवार सुबह अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते रघुपुर क्षेत्र के कलौन में एक देवदार का पेड़ बकरियों के शेड पर गिर गया, जिससे तीन भेड़ पालकों की कुल चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस प्राकृतिक आपदा से तीन लाख के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, कलौन के बनाला गांव के निवासी कुमार सिंह की चार बकरियां घटनास्थल पर ही मर गईं, जबकि 12 अन्य घायल हुईं। वहीं, इसी शेड में कराड़ निवासी गुलाब की आठ बकरियां और बिश्लाधार निवासी प्रताप सिंह की 11 बकरियां घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान ने तुरंत राजस्व विभाग को सूचित किया। सूचना के आधार पर तहसीलदार आनी रत्नेश शर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। राजस्व विभाग की ओर से रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि प्रभावित पशु पालकों को शीघ्र राहत मिल सके। इसके अलावा आनी क्षेत्र के अन्य कई हिस्सों में भी अंधड़ ने कहर बरपाया। खासकर, सेब बागवानों को बड़ा नुकसान हुआ है। दर्जनों सेब के पेड़ तेज हवाओं के चलते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, आनी के रोपड़ी क्षेत्र में एक पेड़ गिरने से एक वाहन बाल-बाल बच गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed