फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   dry run in Kinnaur

किन्नौर में डीसी ने ड्राई रन का लिया जायजा

Mon, 11 Jan 2021 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
dry run in Kinnaur
कोविड-19 टीकारण को लेकर ड्राई रन को उपायुक्त किन्नौर रिकांगपिओ अस्पताल का जायजा लेते हुए । - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में सेामवार को कोविड वैक्सीन को लेकर ड्राई रन का आयोजन किया गया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में ड्राई रन का जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग की ओर से ड्राई रन के लिए की गई तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वास्तविक टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सभी प्रकार के प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में सोमवार को द्वितीय चरण का ड्राई रन चिह्नित 12 स्थानों पर किया जा रहा है। इनमें क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला, सीएचसी निचार, सीएचसी भावानगर, पीएचसी कटगांव, पीएचसी टापरी, पीएचसी उरनी, सीएचसी पूह, पीएचसी ज्ञाबुंग, पीएचसी स्पीलो,
विज्ञापन

पीएचसी रिब्बा और पीएचसी मूरंग शामिल है। ड्राई रन के लिए 5 सदस्यीय दल का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस, होम-गार्ड कर्मियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के पैरा-मैडिकल स्टाफ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी से टीकाकरण की योजना में जिले की करीब 1150 आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक और पैरा-मैडिकल स्टाफ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed