{"_id":"6a8ebcb915659c44000bbcec","slug":"drug-trafficking-case-in-jhakri-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-168109-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: झाकड़ी में 3.29 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: झाकड़ी में 3.29 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मंगलवार शाम को धार गौरा के पास डोई खड्ड में नाकाबंदी के दौरान पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी में पुलिस ने तीन लोगों को 3.29 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान रामपुर निवासी 32 वर्षीय हितेश ठाकुर, 30 वर्षीय बलदेव और 29 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। पुलिस की टीम ने मंगलवार शाम को धार गौरा के पास डोई खड्ड में नाकाबंदी की थी। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। एक वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन व्यक्तियों के पास से चिट्टा बरामद हुआ। बरामद चिट्टे का कुल वजन 3.29 ग्राम था। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत झाकड़ी पुलिस की टीम ने यह सफलता हासिल की है। पुलिस लगातार ऐसे तत्वों पर नजर रख रही है जो नशे के व्यापार में लिप्त हैं। इस तरह की कार्रवाई से नशे के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलती है।