{"_id":"6aa2928089ec9a47cb0d225f","slug":"drug-prevention-and-protecting-the-youth-from-the-adverse-effects-of-drugs-were-discussed-at-the-ncord-meeting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-169367-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नशा मुक्त समाज के लिए जन भागीदारी अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नशा मुक्त समाज के लिए जन भागीदारी अनिवार्य
विज्ञापन
उपमंडल स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम जुब्बल। संवाद
एनकॉर्ड बैठक में नशे की रोकथाम और युवाओं को इसके दुष्प्रभाव से बचाने पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक वीरवार को एसडीएम गुरमीत नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र में नशे की रोकथाम और युवाओं को इसके दुष्प्रभाव से बचाने पर चर्चा की गई। एसडीएम गुरमीत नेगी ने नशा मुक्त समाज के लिए जन भागीदारी को अनिवार्य बताया। एसडीएम ने विभिन्न पंचायतों के प्रधानों और समितियों के अध्यक्षों से संवाद किया। उन्होंने नशे की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि केवल प्रशासन के प्रयासों से नशा मुक्त समाज संभव नहीं है। इसके लिए विभागों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि नशा युवाओं के लिए एक बड़ी चुनौती है। घर से लेकर स्कूल, महाविद्यालय और बाजार तक सामूहिक प्रयास कर युवाओं को नशे के जाल से बचाना होगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से प्रत्येक गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। शिक्षण संस्थानों में भी नियमित जागरूकता गतिविधियां चलाने को कहा। एसडीएम गुरमीत नेगी ने नशे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना प्रशासन या पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने अपना और पुलिस थाना प्रभारी जुब्बल का मोबाइल नंबर भी साझा किया। बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज संस्थाओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी अपने सुझाव दिए। खंड विकास अधिकारी करण सिंह, निरीक्षक चेतन चौहान, तहसीलदार जुब्बल करणवीर सिंह और नायब तहसीलदार सरस्वती नगर दिनेश शर्मा उपस्थित थे। इनके साथ कई पंचायत प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।