{"_id":"6ab3cdbf4ac90307fa07b9f7","slug":"drones-will-deliver-mail-to-branch-post-offices-in-ani-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-170510-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी के शाखा डाकघरों में ड्रोन से पहुंचेगी डाक, ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी के शाखा डाकघरों में ड्रोन से पहुंचेगी डाक, ट्रायल कल
विज्ञापन
. कमांद, खुन्न और खनाग डाकघरों के लिए होगा पहला परीक्षण
. सफल हुआ ट्रायल तो अन्य क्षेत्रों में भी शुरू होगी सेवा
हरिकृष्ण शर्मा
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के दुर्गम और ग्रामीण इलाकों में डाक पहुंचाने की व्यवस्था को आसान बनाने के लिए ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करने की तैयारी शुरू हो गई है। रामपुर डाक मंडल के अंतर्गत आने वाले आनी उप डाकघर की तीन शाखाओं में ड्रोन के माध्यम से डाक पहुंचाने का पहला ट्रायल शुक्रवार को प्रस्तावित है। ट्रायल सफल रहने पर अन्य दुर्गम क्षेत्रों में भी ड्रोन से डाक पहुंचाने की संभावना बन सकती है। जानकारी के अनुसार, आनी उप डाकघर के अंतर्गत आने वाले कमांद, खुन्न और खनाग शाखा डाकघरों के लिए शुक्रवार को ड्रोन के जरिये डाक भेजने का पहला परीक्षण किया जाएगा। ड्रोन संचालन से जुड़े कार्य में लगी सोनाली ने बताया कि शुक्रवार को ट्रायल किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षण के दौरान ड्रोन के माध्यम से डाक भेजने की प्रक्रिया और इसकी व्यावहारिकता को परखा जाएगा। ग्रामीण और ऊपरी क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से डाक पहुंचने से लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर बरसात, बर्फबारी या भूस्खलन के दौरान सड़कें बाधित होने पर डाक पहुंचाने में परेशानी होती है। कई बार सड़क संपर्क टूटने के कारण डाक पहुंचने में देरी हो जाती है। ऐसे में ड्रोन सेवा शुरू होने से दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को समय पर डाक सुविधा उपलब्ध करवाने में मदद मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि आनी उप डाकघर के अधीन छह शाखा डाकघर आते हैं। वहीं, श्वाड़ उप डाकघर के अंतर्गत भी छह शाखाएं डाकघर शामिल हैं। यदि प्रारंभिक ट्रायल सफल रहता है, तो भविष्य में इन क्षेत्रों के अन्य शाखा डाकघरों तक भी ड्रोन के माध्यम से डाक पहुंचाने की व्यवस्था शुरू किए जाने की संभावना है।
एक-दो दिन में ट्रायल किया जाएगा
रामपुर डाक मंडल के सुपरीटेंडेंट दिनेश मेहता ने बताया कि ड्रोन कंपनी की ओर से एक-दो दिन में ट्रायल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षण सफल रहता है, तो आगे डाक वितरण का कार्य ड्रोन के माध्यम से किए जाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। इससे दुर्गम और सड़क संपर्क बाधित रहने वाले क्षेत्रों तक डाक पहुंचाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।