{"_id":"5fa2d5988ebc3e9bbe713d05","slug":"driver-found-dead-in-truck-in-thapasaraing-rampur-hp-news-sml350491896","type":"story","status":"publish","title_hn":"थापासारिंग में ट्रक में मृत मिला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थापासारिंग में ट्रक में मृत मिला चालक
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पुलिस थाना सांगला के थापासारिंग में एक ट्रक चालक मृत मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सांगला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
पुलिस थाना सांगला के मुताबिक बुधवार को ट्रक मालिक सुरेंद्र कुमार, निवासी झाकड़ी ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि 2 नवंबर को चालक ट्रक लेकर सांगला गया था। इसके बाद चालक से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। चालक का जब कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी भावानगर राजू की अगुवाई में एएसआई सुशील कायथ, आरक्षी संजय कुमार की टीम बुधवार सुबह चालक की तलाशी में निकली।
पुलिस ने सांगला के साथ लगते थापासारिंग में ट्रक खड़ा पाया। यहां जांच के दौरान पता चला कि चालक ट्रक में मृत अवस्था में है। कंबल में लिपटा चालक औंधे मुंह सीट पर गिरा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया है। मृतक की पहचान रमेश कुमार (33), पुत्र तिलक राज, गांव द्रवीन, डाकघर छितकुंड, तहसील चंबा, जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि चालक की मौत किन कारणों से हुई है इसका पता नहीं चल पाया है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।