{"_id":"6909e9cfd17ca615ae02c476","slug":"driver-flees-with-apple-crates-police-launch-search-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-147455-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेब की पेटियां लेकर भागा चालक, पुलिस ने तलाश की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेब की पेटियां लेकर भागा चालक, पुलिस ने तलाश की शुरू
विज्ञापन
बागवान ने सेब की 68 पेटियां लेकर पिंजौर भेजा था
अब आरोपी चालक नहीं उठा रहा बागवान का फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
सेब की पेटियां लेकर भागने वाले पिकअप चालक की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। बागवान ने एक महीने तक अपने स्तर पर चालक को ढूृंढा। चालक का पता नहीं चलने पर अब पुलिस चौकी टिक्कर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कृष्ण नेगी निवासी गांव हस्तड़ी तहसील टिक्कर ने बताया है कि 4 अक्तूबर को अपने बगीचे से सेब की 68 पेटियां पिकअप में पिंजोर सब्जी मंडी के लिए भेजीं। गाड़ी का चालक संदीप कुमार निवासी गांव हथलोन जिला ऊना था। उसे 13,800 रुपये भाड़े का भुगतान भी किया है, लेकिन वह पेटियों को लेकर पिंजौर नहीं पहुंचा। उससे संपर्क किया, तो पता चला कि वह अपनी मर्जी से सेब की पेटियों को दूसरी जगह ले गया है। चालक ने सेब की पेटियों के 1,300 रुपये प्रति पेटी की दर से भुगतान करने की बात कही, जो करीब 1,02,200 रुपये बनता है। अब चालक संदीप कुमार फोन नहीं उठा रहा है। रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया मामले की जांच जारी है।