{"_id":"69a2df2e1994a6dad609e1ae","slug":"driver-died-in-road-accident-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-155177-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुब्बड़ के पास गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुब्बड़ के पास गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात कार में नेरीनगर से अपने घर सिरमौर लौट रहे थे नरेश कुमार
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। देहा पुलिस चौकी के तहत जुब्बड़ के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश कुमार (37) पुत्र मीतू राम निवासी दोची डाकघर भुजल जिला सिरमौर शुक्रवार रात को कार में नेरीनगर से अपने घर की ओर जा रहे थे। करीब पौने दो बजे जुब्बड़ बजे कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोग हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार नरेश कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को खाई से बाहर निकाला। शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।
नरेश कुमार अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।