{"_id":"68b985ce7a2907ce330b80fb","slug":"drinking-water-supply-stopped-in-rampur-thousands-of-people-troubled-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-143086-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में पेयजल आपूर्ति ठप, हजारों लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में पेयजल आपूर्ति ठप, हजारों लोग परेशान
विज्ञापन
टैंकर से पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने को मजबूर लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मुख्य बाजार रामपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत से लोग परेशान हैं। तीन दिन से जगह-जगह भूस्खलन होने से पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। रामपुर के मुख्य बाजार, कल्याणपुर, अखाड़ा परिसर और एलआईसी कार्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल किल्लत है। यहां टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही। बाजार के व्यापारियों, होटलों और किराये पर रहने वाले लोगों के अलावा स्थानीय लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए भटकना पड़ रहा है। पवन कुमार, उदय नेगी, दीपिका, रेखा और प्रीति सहित अन्य लोगों ने कहा कि पेयजल की भारी किल्लत चल रही है। लोग टैंकरों के माध्यम से पेयजल को घर पहुंचा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने की मांग उठाई है ताकि भारी बारिश में हजारों लोगों को पेयजल किल्लत का सामना न करना पड़े। उधर, जल शक्ति विभाग रामपुर के एसडीओ बीरबल मोदी ने कहा कि रामपुर बाजार में शुक्रवार को पानी छोड़ दिया जाएगा। भारी बारिश के कारण नोगली खड्ड में गाद चल रही है। जल्द पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी।