{"_id":"6a9812bbe71e8449dc0ea620","slug":"drinking-water-supply-in-rampur-market-has-been-repeatedly-faltering-for-two-weeks-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-168709-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर बाजार में दो सप्ताह से बार-बार हांफ रही पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर बाजार में दो सप्ताह से बार-बार हांफ रही पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति बाधित होने से रामपुर बाजार में पानी ढोती महिला। संवाद
. करोड़ों की राशि से बनी से पेयजल योजना के बाद भी पेयजल को तरस रहे लोग
. बावड़ी से पानी ढोने को मजबूर लोग, जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर शहर के मुख्य बाजार में दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बार-बार बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित पानी न मिलने के कारण स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। रामपुर शहर की प्यास बुझाने और 24 घंटे पेयजल मुहैया करवाने के मकसद से जल शक्ति विभाग ने करोड़ों रुपये की राशि से कुछ साल पहले पेयजल योजना का निर्माण किया था, लेकिन करोड़ों की राशि खर्च करने के बाद भी रामपुर बाजार के कई लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही है। यह योजना कई लोगों के लिए सफेद हाथी साबित हो रही है। पेयजल संकट से परेशान लोग वार्ड नंबर-तीन स्थित प्राकृतिक बावड़ी से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। रोहित कायथ, संजय शर्मा, वरुण गुप्ता, राकेश छोल्टा, शराफत अली सहित अन्य लोगों का कहना है कि शहर में पेयजल के लिए करोड़ों रुपये की लागत से योजना का निर्माण किया गया है लेकिन नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। विभाग की अनदेखी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से मांग की है कि पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
गाद बढ़ने से समस्या
जल शक्ति विभाग रामपुर के सहायक अभियंता बीरबल मोदी ने बताया कि मंगलवार देर शाम को भारी बारिश के चलते गाद की मात्रा बढ़ने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई। बुधवार को पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। रामपुर बाजार में नियमित पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाई जा रही है।