फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drinking water shortage in Lalsa Panchayat, water available on fourth day

Rampur Bushahar News: लालसा पंचायत में पेयजल किल्लत, चौथे दिन मिल रहा पानी

Wed, 05 Jun 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
रामपुर की 18 पेयजल योजनाओं में जलस्तर घटा, बारिश न हुई तो आगामी दिनों में बढ़ेगा जलसंकट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। प्रचंड गर्मी के बीच रामपुर उपमंडल में पेयजल संकट गहराने लगा है। सूबे के कई क्षेत्रों में चौथे दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। इस कारण ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सूखे की मार से रामपुर उपमंडल की 18 पेयजल योजनाओं में जल स्तर घट गया है। गौर हो कि रामपुर उपमंडल की लालसा पंचायत में चौथे दिन पेयजल आपूर्ति हो रही है। प्रचंड गर्मी के कारण पेयजल योजनाएं प्रभावित होने लगी हैं। रामपुर उपमंडल की लालसा पंचायत में इन दिनों वैकल्पिक व्यवस्था कर ग्रामीणों को तीन दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। लगातार पड़ रही गर्मी के कारण जलशक्ति विभाग के लिए लोगों की मांग को पूरा करना चुनौती बना हुआ है। लालसा में कूल नाला, सेरी पुल और घाटघर से पेयजल की सप्लाई आती है। गर्मी और बारिश न होने के कारण क्षेत्र में पेयजल समस्या हो रही है। पेयजल किल्लत के कारण पशुओं के लिए भी समस्या पेश आ रही है। क्षेत्र में कोई प्राकृतिक स्रोत न होने के कारण क्षेत्र के लोगों की कठिनाइयां बढ़ गई हैं।

जल स्रोतों का जलस्तर घट रहा

जलशक्ति विभाग रामपुर के एसडीओ बीरबल मोदी ने कहा कि गर्मी बढ़ने और बारिश न होने के कारण क्षेत्र के जल स्रोतों का जलस्तर घट रहा है। पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed