{"_id":"6666f2d974b160b7760633db","slug":"drinking-water-schemes-kotkhai-impact-of-drought-drinking-water-source-drought-water-crisis-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-117158-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सूखे से छाये पेयजल योजनाओं पर संकट के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सूखे से छाये पेयजल योजनाओं पर संकट के बादल
विज्ञापन
गिरी खड्ड का पानी सूखने से कोटखाई की तीन बढ़ी पेयजल योजनाएं प्रभावित, अन्य पर भी संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। सूखे से कोटखाई की कई छोटी और बड़ी पेयजल योजनाओं पर संकट के बादल छाये हुए हैं। पेयजल स्रोतों में पानी कम होने से लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। कोटखाई की तीन बढ़ी पेयजल योजनाओं में गिरी खड्ड से कोटखाई टाउन, गिरी खड्ड से घयाल क्षेत्र और गरावग दरकोटी योजना प्रभावित हो रही है। इन योजनाओं से एक दर्जनों से अधिक गांव के लोग लाभान्वित होते हैं। गिरी खड्ड का पानी सूखने के कगार पर आ गया है। इस वजह से पेयजल योजनाओं पर बंद होने का खतरा मंडरा गया है। इसके अलावा बाग चलनैर, कुंदली डुम्हैर, सल्याना, नागपुरी चैथला, थरोला, चाढका, बलोग सहित कई पेयजल योजनाओं पर सूखे से संकट के बादल छाये हुए हैं।
पानी की राशनिंग शुरू, जनता से मांगा सहयोग
हालात ऐसे हैं कि कोटखाई नगर में पानी की राशनिंग शुरू हो चुकी है। कोटखाई नगर के सभी सात वार्डों के लिए पानी दो-दो घंटे के अंतराल में दिया जा रहा है। इसके लिए जल शक्ति विभाग ने आम जनता से सहयोग की अपील की है, अगर समय रहते बारिश नहीं होती है तो कोटखाई की कई पेयजल योजनाएं बंद हो जाएंगी। इस वजह से और भारी परेशानी हो सकती है ।
पेयजल स्रोत सूख रहे
सूखे के कारण पेयजल स्रोत सूख रहे हैं। इस कारण पेयजल दिक्कतें पेश आ रही हैं। -कल्याण सिंह दुल्टा, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग।