Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drinking water problem in Theog town

Rampur Bushahar News: पेयजल लाइन के बार-बार फटने से ठियोग कस्बे में गहराया पेयजल संकट

Tue, 30 Dec 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Drinking water problem in Theog town
ठियोग में पुरानी पेयजल लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी। स्रोत : जागरूक पाठक
कस्बे में तीन दिन से बाधित है पेयजल आपूर्ति, लोगों में रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग कस्बे के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन तलाई के पास बार-बार फट रही है। इस कारण ठियोग कस्बे में पेयजल संकट गहरा गया है। तीन दिन से कस्बे के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। यह पाइपलाइन 2001-02 में बिछाई गई थी, जो अब काफी पुरानी हो चुकी है और जगह-जगह से टूटने लगी है। पाइपलाइन में कई स्थानों पर दरारें पड़ गई हैं, जिससे लगातार लीकेज हो रही है। जल शक्ति विभाग की ओर से स्थिति को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पुरानी पाइप होने के कारण वेल्डिंग ठीक से नहीं हो पा रही है। तकनीकी दिक्कतों के चलते मरम्मत कार्य में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और आपूर्ति बहाल करने की पूरी कोशिश की जा रही है। पाइपलाइन की समस्या सेकंड स्टेज तलाई क्षेत्र के पास हुई है। तलाई से बासा ठियोग स्थित पेयजल भंडारण टैंकों तक एक हजार मीटर लंबी पुरानी पाइप लाइन बिछी हुई है, जो अब पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। हालांकि, तलाई से सैंज पंप हाउस तक नई पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन पुरानी लाइन के कारण बार-बार तकनीकी बाधाएं सामने आ रही हैं। इस पेयजल संकट का सीधा असर वार्ड नंबर एक से लेकर वार्ड नंबर सात तक के लोगों पर पड़ा है।





पाइपलाइन पर वेल्डिंग का काम किया जा रहा है, लेकिन पाइप के जर्जर होने के कारण लीकेज की समस्या बनी हुई है। क्षतिग्रस्त हिस्से पर दूसरा पाइप लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। काम पूरा होने के बाद पानी को लिफ्ट किया जा सकेगा। बुधवार तक पेयजल संकट की समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - सुरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article