फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drinking water problem in Khiuncha village of Koot Panchayat

Rampur Bushahar News: कुथरू और खिऊंचा में हो रही है मटमैले पानी की आपूर्ति, जल जनित रोग का खतरा

Tue, 29 Sep 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Drinking water problem in Khiuncha village of Koot Panchayat
क्याव पंचायत के कुथरू और कूट पंचायत के खिऊंचा में पेयजल समस्या को लेकर जल ​शक्ति विभाग के अधिशा
. ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा जल शक्ति विभाग रामपुर के दरबार, समस्या का मांगा समाधान
विज्ञापन

. पेयजल लाइन के साथ नए स्टोरेज टैंक बनाने की भी उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
15/20 उपमंडल की क्याव पंचायत के कुथरू और कूट पंचायत के खिऊंचा गांव में पेयजल समस्या पेश आ रही है। पेयजल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों गांवों की पेयजल लाइन से कई स्थानों पर गंदगी और मिट्टी युक्त मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और डायरिया सहित अन्य जल जनित बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। समस्या को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जल शक्ति विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता किशोर शर्मा से मिला और समस्या का समाधान मांगा। क्याव पंचायत के पूर्व प्रधान दिलीप कुमार और खिऊंचा निवासी अनिल बुधेल ने अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग रामपुर को पत्र सौंपकर समस्या से अवगत करवाया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बने पुराने स्टोरेज टैंक छोटे होने के कारण पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण नहीं हो पा रहा है। साथ ही लंबे समय से टैंकों की उचित सफाई और रखरखाव न होने के कारण पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इस समस्या को विभागीय अधिकारियों के समक्ष पहले भी मौखिक रूप से उठाया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए पेयजल लाइन का निरीक्षण करवाने, पानी की गुणवत्ता की जांच करने, संबंधित स्थानों पर नए और पर्याप्त क्षमता वाले स्टोरेज टैंक बनाने की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल शक्ति विभाग जल्द इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed