{"_id":"6b02c6eb67215e492c0a089b","slug":"drinking-water-crisis-intensifies-in-nitthar-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-175475-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्थर पंचायत में गहराया पेयजल संकट, छह दिन बाद मिल रहा 200 लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्थर पंचायत में गहराया पेयजल संकट, छह दिन बाद मिल रहा 200 लीटर पानी
विज्ञापन
घरोली गांव में सूखे नल और खाली बर्तनों से ग्रामीण परेशान
अवैध कनेक्शन काटने और नियमित जलापूर्ति की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की नित्थर पंचायत में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पंचायत के घरोली गांव में हालात ऐसे हैं कि लोगों को पांच से छह दिन के बाद भी मात्र 200 लीटर पानी मिल रहा है। इससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पूर्व उपप्रधान ने जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग पंचायत के लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने में असमर्थ नजर आ रहा है। घरोली गांव नित्थर क्षेत्र का प्रमुख गांव है। यहां एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एक उच्च विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जल शक्ति विभाग का कार्यालय, उद्यान विभाग और सत्संग भवन स्थित हैं। इसके बावजूद गांव में पानी की किल्लत बनी हुई है। नित्थर क्षेत्र में कुर्पण खड्ड से दो उठाऊ पेयजल योजनाओं के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। पहली योजना दमोटा से धवाश तक करीब दस वर्ष पहले शुरू की गई थी। वहीं दूसरी कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना शनाह से नित्थर तक बनाई गई है। इस योजना की मांग नित्थर और देहरा पंचायत के लोगों ने लूहरी परियोजना के समक्ष प्रमुखता से उठाई थी। यह योजना करीब चार महीने पहले बनकर तैयार हुई है, लेकिन कम वोल्टेज के कारण पर्याप्त पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन योजनाओं से पहले दूराह खड्ड से भी पानी की आपूर्ति होती थी। यदि विभाग उपलब्ध पानी का उचित वितरण करे, तो पंचायत की जरूरतें पूरी हो सकती हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि मुख्य पेयजल लाइन से कई अवैध कनेक्शन दिए गए हैं। झल्ली से घरोली तक खेतों में सिंचाई के लिए भी पेयजल लाइन से कनेक्शन जोड़ रखे हैं, जिससे घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार कुछ घरों में दो से तीन पानी के कनेक्शन हैं, जबकि गरीब परिवारों के पास केवल एक कनेक्शन होने के बावजूद उन्हें नियमित पानी नहीं मिल रहा है। वहीं किरायेदारों वाले व्यावसायिक मकानों में भी कई कनेक्शन होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब घरों में पेयजल की इतनी कमी है तो मुख्य लाइन से खेतों की सिंचाई कैसे हो रही है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से झल्ली से घरोली तक मुख्य लाइन से दिए गए सभी अवैध कनेक्शन काटने, पानी का समान और उचित वितरण सुनिश्चित करने तथा घरोली गांव को प्रतिदिन पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की है।
कम वोल्टेज से पानी की लिफ्टिंग प्रभावित
जल शक्ति विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण पानी की लिफ्टिंग कम हो रही है। वहीं, विद्युत बोर्ड नित्थर के सहायक अभियंता यशपाल ठाकुर ने बताया कि रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक पानी की लिफ्टिंग की जा सकती है। इस दौरान बिजली की वोल्टेज भी अधिक रहती है। ऐसे में ग्रामीणों ने विभागों से आपसी तालमेल बनाकर पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने की मांग की है।