फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drawing competition and exhibition held at Himalayan Model School

Rampur Bushahar News: भव्या शर्मा ने पनेऊ और खनाग की सुंदर पेंटिंग बनाकर जीता प्रथम पुरस्कार

Tue, 29 Sep 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Drawing competition and exhibition held at Himalayan Model School
हिमालयन मॉडल स्कूल आनी में पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
. हिमांशी दूसरे और कृतिका तीसरे स्थान पर रहीं
विज्ञापन

. हिमालयन मॉडल स्कूल में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता और प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)।
उपमंडल मुख्यालय आनी स्थित हिमालयन मॉडल स्कूल में मंगलवार को पेंटिंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें पांचवीं से जमा दो तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पनेऊ और खनाग पर्यटन स्थलों का सुंदर चित्रण करने वाले छात्र भव्या शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमांशी ने दूसरा और कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। हिम संस्कृति सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के प्रभारी छविंदर शर्मा, जेआर भारती, सुरेश शर्मा, टिकम शर्मा, एसआर शर्मा और इंदु शर्मा ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई पेंटिंग्स का अवलोकन किया और विजेताओं की घोषणा की। प्रतियोगिता में आर्थव, पुष्पिता शर्मा, तनवी, अयान, जया, वेदांत ठाकुर, दिया चौहान, लिजा, आयुष और यतिन सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार पेंटिंग बनाकर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि विद्यालय के पहली से जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थी शिक्षा, खेल-कूद और अन्य राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने कहा कि गांवों के होनहार विद्यार्थी पेंटिंग के क्षेत्र में भी गहरी रुचि रखते हैं। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से इसका बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस पेंटिंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी में आनी ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और विजेता कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हिम संस्कृति सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने बताया कि आनी ब्लॉक के 20 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में भी 2 अक्तूबर से पेंटिंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कला, संस्कृति और स्थानीय पर्यटन स्थलों को पहचानने तथा उन्हें रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने के लिए मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed