फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dr. Rajesh Sharma, Chairman, Himachal Pradesh Board of School Education, Dharamshala

Rampur Bushahar News: शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और परिश्रम का बताया महत्व

Tue, 23 Jun 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने अपने रोहड़ू प्रवास के दौरान पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक) रोहड़ू और अराधना पब्लिक स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन और कठिन परिश्रम के महत्व पर बल दिया और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। अपने प्रवास के दौरान डॉ. राजेश शर्मा ने एसडीएम धर्मेश रमोत्रा से शिष्टाचार भेंट भी की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, शिक्षा और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया और प्रशासन और शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह का प्रदेश के विकास, जनकल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका दूरदर्शी नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article