फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dr. Harminder Singh Baweja, Vice Chancellor of Nauni University, assumed charge.

Rampur Bushahar News: नौणी विवि के कुलपति डॉ. हरमिंदर सिंह बवेजा ने संभाला कार्यभार

Tue, 12 May 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नौणी विवि के नवनियुक्त कुलपति डॉ. हरमिंदर सिंह बवेजा ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर छात्रों, प्राध्यापकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. बवेजा ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य लक्ष्य विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिष्ठित शिक्षण और अनुसंधान संस्थान के रूप में स्थापित करना है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. बवेजा ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य के दृष्टिकोण (विजन) पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. बवेजा ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि वे अनुसंधान, प्रसार और शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed