फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dozens of roads including Rohdu-Shimla main road closed for vehicles

हिमपात का क्रम जारी रोहडू शिमला मुख्य मार्ग सहित दर्जनों अन्य सड़के वाहनों के लिए बंद

Thu, 03 Feb 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dozens of roads including Rohdu-Shimla main road closed for vehicles
नारकंडा में बर्फबारी होने से एनएच-5बंद - फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। रोहडू-शिमला मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं क्षेत्र के दर्जनों मार्ग भी वाहनों के लिए दोपहर बाद से बंद हो गए हैं। वीरवार सुबह से जारी हिमपात से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

शिमला मुख्य मार्ग पर खड़ा पत्थर के आसपास हिमपात में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गए हैं। डोडराक्वार सुंगरी सहित कई सड़कें यातायात के लिए सुबह से ही बंद पड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर भी हिमपात से यातायात बाधित हो रहा है। खड़ा पत्थर में दिन भर चल रहे हिमपात से रोहड़ू-शिमला मार्ग पर शाम के समय करीब दो फीट ताजा बर्फ जम चुकी है। बर्फ पर वाहनों के फिसलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर बार-बार जाम लग रहे हैं। बागवान हुए हिमपात को सेब के लिए लाभदायक मान रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम रोहडू सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि लोग हिमपात में अकारण यात्रा से बचें। उन्होंने कहा कि रोहडू़-शिमला मार्ग को खोलने का काम जारी है। रोहडू़ शिमला मुख्य मार्ग पर फिसलन से वाहन फंस रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क खोलने के लिए मुख्य शिमला मार्ग पर लोनिवि ने जेसीबी मशीनें तैनात की हैं। मौसम खुलने पर सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed