{"_id":"69e4c522fa091cacb7033035","slug":"doors-of-employment-open-for-youth-in-rampur-jal-shakti-department-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-158429-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर जल शक्ति विभाग में युवाओं के लिए खुले रोजगार के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर जल शक्ति विभाग में युवाओं के लिए खुले रोजगार के द्वार
विज्ञापन
पैरा पंप ऑपरेटर के आठ और फिटर के भरे जाएंगे तीन पद
18 से 45 वर्ष के उम्मीदवार 15 मई तक कर सकते हैं आवेदन
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा 6,600 रुपये प्रतिमाह मानदेय
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जल शक्ति मंडल रामपुर में युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुले हैं। विभाग में अंशकालिक कर्मचारियों के 11 पद भरे जाने हैं। इच्छुक उम्मीदवार पैरा पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 6600 रुपये मानदेय दिया जाएगा। अभ्यर्थी रामपुर, ननखड़ी, तकलेच और सराहन उपमंडल से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
जल शक्ति विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता आरएस नेगी ने बताया कि जल शक्ति मंडल रामपुर के तहत पैरा पंप ऑपरेटर और फिटर के पद भरे जाएंगे। ये पद अंशकालिक कर्मचारी के होंगे और प्रतिदिन 6 घंटे मानदेय के आधार पर कार्य करेंगे। आवेदनकर्ता जल शक्ति मंडल रामपुर के कार्यालय में 15 मई को शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। विभाग में पैरा पंप ऑपरेटर के कुल आठ पद, छह अनारक्षित, एक अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं पैरा फिटर के कुल तीन पद भरे जाएंगे। इनमें दो पद अनारक्षित और एक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेगा। पैरा पंप ऑपरेटर के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, पंप मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, मोटर वाहन, पंप ऑपरेटर सह मैकेनिक में से किसी एक ट्रेड में प्रमाण पत्र के साथ न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए चाहिए। फिटर पद के उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त आईटीआई से आईटीआई फिटर या प्लंबर ट्रेड में प्रमाण पत्र के साथ 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है और दोनों ही पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 6600 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश का वास्तविक प्रमाण पत्र, 10वीं का प्रमाण पत्र, जिसमें प्राप्त अंकों का विवरण हो, संबंधित आईटीआई, कौशल विकास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, छह माह से अधिक पुराना न हो ऐसा बीपीएल प्रमाण पत्र भी जमा करने होंगे। जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग और पीएसयू से अनुभव प्रमाण पत्र भी मान्य होगा।
आरएस नेगी ने कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को कौशल, शारीरिक परीक्षा देनी होगी। मेरिट सूची में आने वाले उम्मीदवार ही कौशल और शारीरिक परीक्षा के लिए पात्र होंगे। शारीरिक कौशल परीक्षा के मूल्यांकन के समय मूल प्रमाण पत्र, दस्तावेज देखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार कार्यकारी अभियंता और सहायक अभियंता जल शक्ति उपमंडल, रामपुर, ननखड़ी, तकलेच और सराहन के कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट http://www.hpiph.org पर या जल शक्ति उपमंडल रामपुर के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।