फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   dofda win mashnu cricket turnament

दोफदा ने जीती मशनू क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 16 May 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
dofda win mashnu cricket turnament
मशनू क्रिकेट प्रतियोगिता में एनआरएस दोफदा विजेता वाईएमसी उप विजेता टीम मुख्यातिथि से ट्राफी ले? - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर के मशनू में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब एनआरएस दोफदा ने जीता। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रो. अनिल वर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मैच वाईएमसी मशनू और एनआरएस दोफदा के बीच खेला गया। इसमें दोफदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसमें दोफदा ने मशनू के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा। दोफदा की ओर से कप्तान मनोज बेश्टू ने 111 रनों की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

जवाब में मशनू की टीम मात्र 64 रन पर ही ढेर हो गई। बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अंकित थाडू को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। युवक मंडल अध्यक्ष नवीन हस्टा ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 34 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 44 हजार नगद और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 22 हजार नगद और ट्रॉफी से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज विक्की चौहान ने मचाएंगे धमाल
ऐतिहासिक बिरशी महोत्सव पर प्रतियोगिता के साथ 17 मई को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया। इसमें लोक कलाकार विक्की चौहान धमाल मचाएंगे। रात्रि संध्या में बतौर मुख्यातिथि हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर युवक मंडल के उपप्रधान अरमान ध्रेक, सचिव सचिन मेहता, सहसचिव अरुण और कोषाध्यक्ष देवी लाल मेहता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed