फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   dodra kawar road closed for vehicle after heavy snowfall

Rampur Bushahar News: चांशल में बर्फबारी के बाद डोडरा क्वार सड़क अवरुद्ध

Sat, 14 Jan 2023 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
हर साल बर्फबारी के कारण छह महीने के लिए जिला मुख्यालय का कट जाता है संपर्क, लोग करेंगे सफर
विज्ञापन

रोहडू़-रामपुर मार्ग सुंगरी में बर्फबारी के कारण बंद, बहाल करने में जुटा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चांशल घाटी में शुक्रवार रात को भारी बर्फबारी के बाद डोडरा क्वार सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है। अब करीब छह महीने तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रहेगी। इससे क्षेत्र की हजारों की आबादी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। मजबूरी में क्षेत्र के लोगों को सड़क बंद होने के बाद पैदल सफर करना पड़ता है। वहीं डोडरा क्वार क्षेत्र की पांच पंचायतों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। खाद्य एवं आपूर्ति निगम ने डोडरा क्वार क्षेत्र में मार्च तक सरकारी डिपो के लिए राशन का कोटा पहले ही पहुंचा दिया है। अब लोग वाया उत्तराखंड होकर यहां से सड़क तक पहुंचेंगे। वहीं लंबे सूखे के बाद बारिश और हिमपात के बाद किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। वहीं रोहडू-शिमला मार्ग पर खड़ापत्थर और रामपुर मार्ग पर सुंगरी में भी बर्फबारी हुई है। शिमला-रोहडू़ मार्ग को बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। रोहडू़-रामपुर मार्ग को अभी तक बहाल नहीं किया जा सका है। क्षेत्र के अन्य मार्गों पर शनिवार को यातायातसामान्य रूप से चलता है। मौसम में बदलाव के बाद क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों कई सड़कों पर हिमपात से फिसलन के कारण कई जगह छोटे वाहन फंसते रहे। हालांकि मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट सेब और अन्य फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कायथ ने बताया कि जमीन में पर्याप्त नमी होने के बाद बागवान सेब के बगीचों का रखरखाव समय पर पूरा कर सकते हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि अधिकांश मार्गों पर यातायात सामान्य चल रहा है। डोडरा क्वार सड़क पर बस सेवा हिमपात के बाद बंद हो गई है।

वहीं लंबे सूखे के बाद बारिश और हिमपात के बाद किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। वहीं रोहडू-शिमला मार्ग पर खड़ापत्थर और रामपुर मार्ग पर सुंगरी में भी बर्फबारी हुई है। शिमला-रोहडू़ मार्ग को बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। रोहडू़-रामपुर मार्ग को अभी तक बहाल नहीं किया जा सका है। क्षेत्र के अन्य मार्गों पर शनिवार को यातायातसामान्य रूप से चलता है। मौसम में बदलाव के बाद क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों कई सड़कों पर हिमपात से फिसलन के कारण कई जगह छोटे वाहन फंसते रहे। हालांकि मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट सेब और अन्य फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कायथ ने बताया कि जमीन में पर्याप्त नमी होने के बाद बागवान सेब के बगीचों का रखरखाव समय पर पूरा कर सकते हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि अधिकांश मार्गों पर यातायात सामान्य चल रहा है। डोडरा क्वार सड़क पर बस सेवा हिमपात के बाद बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed