{"_id":"6474d792fa54e8dbed0a8498","slug":"doctors-strike-in-rampur-against-closure-of-npa-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-455-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर मेँ एनपीए बंद करने के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर मेँ एनपीए बंद करने के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल
Mon, 29 May 2023 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 29 May 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
खनेरी अस्पताल में सोमवार सुबह डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों को झेलनी पड़ी दिक्कतें।
रामपुर बुशहर। एनपीए बंद करने पर प्रदेशभर के डॉक्टर भड़क गए हैं। रामपुर स्थित महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल के डॉक्टरों ने सरकार के फैसले का विरोध कर सोमवार को डेढ़ घंटे तक पेनडाउन हड़ताल की। अस्पताल के चिकित्सक संघ ने चेताया है कि जब तक सरकार एनपीए बंद करने के फैसले को वापस नहीं लेती तब तक डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी।
डॉक्टरों की हड़ताल के कारण दूर दराज के क्षेत्रों से अस्पताल पहुंचे मरीजों को 11 बजे तक परेशानियां झेलनी पड़ीं। प्रदेश में नए भर्ती हुए डॉक्टरों का नॉन प्रैक्टिस अलाउंस बंद करने के विरोध में सोमवार को खनेरी अस्पताल के डॉक्टरों ने सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक पेनडाउन हड़ताल की।
इस अवधि में डॉक्टरों ने अपना कार्य बंद रखा। इससे पूर्व चिकित्सकों ने बैठक कर सरकार के इस निर्णय का विरोध जताया था और फैसले को वापस लेने की मांग उठाई थी। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसको लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। एनपीए बंद करने के विरोध में हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ रामपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. गगन ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों के वेतन और भत्ते पंजाब सरकार की तर्ज पर निर्धारित किए जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सरकार का एनपीए बंद करने का फैसला डॉक्टरों के हित में नहीं है। कहा कि प्रदेशभर के अस्पतालों में डॉक्टर दिन रात सेवाएं देकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं, जबकि सरकार डॉक्टरों के पक्ष में फैसला लेने के बजाय मनमाने निर्णय ले रही है। डॉ. गगन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर खनेरी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों ने सुबह साढ़े 9:30 से 11 बजे तक पेनडाउन हड़ताल की।
कहा कि प्रदेश सरकार एनपीए बंद करने की अधिसूचना जब तक वापस नहीं लेती तब तक प्रदेशभर के डॉक्टर रोजाना अस्पताल में डेढ़ घंटे की हड़ताल करेंगे। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा। खनेरी अस्पताल में सुबह सवेरे पहुंचे मरीजों को समय पर डॉक्टर न मिलने के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे उर्मिला, शांति देवी, शशिकला, हेमराज, ताराचंद, किशोर कुमार, प्रवीण, दुष्यंत आदि ने कहा कि अस्पताल में सुबह 11 बजे तक डॉक्टर न मिलने के कारण उन्हें दिक्कतों से दोचार होना पड़ा। अस्पताल के डॉ. दिनेश, डॉ. पदम, डॉ. रमेश कौशिक, डॉ. राजेश्वर ठाकुर, डॉ. संजय, डॉ. संदीप, डॉ. हरीश सहित अन्य ने हड़ताल का समर्थन किया है। संवाद