{"_id":"68d7d15e9fab3879270d4237","slug":"doctors-should-be-posted-on-all-three-approved-posts-in-the-hospital-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-144876-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल से महिला रोग विशेषज्ञ के तबादले पर भाजपा ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल से महिला रोग विशेषज्ञ के तबादले पर भाजपा ने जताया रोष
विज्ञापन
अस्पताल में स्वीकृत तीनों पदों पर हो चिकित्सकों की तैनाती : कौल सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को लेकर भाजपा ने रोष जताया है। भाजपा नेता कौल सिंह ने अस्पताल में स्वीकृत तीन महिला रोग विशेषज्ञों के पदों को भरने की मांग उठाई है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिमला के केएनएच अस्पताल के बाद खनेरी अस्पताल में सबसे ज्यादा ओपीडी रहती है। चार जिलों की महिलाएं उपचार के लिए यहां पहुंचती हैं। अस्पताल में तीन महिला रोग विशेषज्ञ के पद स्वीकृत हैं, ऐसे में तबादला करना कहां तक जायज है और तबादले से जनता को क्या लाभ हुआ। भाजपा नेता कौल सिंह ने बताया कि अभी हाल ही में खनेरी अस्पताल में चार चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इसका हम स्वागत करते हैं। इन चार नियुक्तियों में से एक नियुक्ति महिला रोग विशेषज्ञ की भी है, जोकि सही है, लेकिन सवाल उठता है कि अस्पताल में स्वीकृत तीन पद के बावजूद दो पर ही चिकित्सक तैनात हैं और पद अब भी रिक्त पड़ा है। महिलाओं की अधिक ओपीडी के कारण यहां तैनात डॉक्टरों पर कार्य का भी अधिक बोझ रहता है। उन्होंने सरकार और स्थानीय विधायक से सवाल उठाया है कि अस्पताल में डॉ. सोम महिला रोग विशेषज्ञ के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे और अभी उन्हें दो साल का समय भी नहीं हुआ था, तो फिर किसके कहने पर उनका तबादला किया गया। तबादले से स्थानीय जनता में भारी रोष है। उन्होंने जनहित को देखते हुए सरकार से डॉ. सोम के तबादला आदेश रद्द करने या फिर रिक्त पड़े पद को भरने की मांग उठाई है।