{"_id":"5f7b4ce68ebc3ec5ed5aae9f","slug":"doctor-rampur-hp-news-sml34736397","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र देलठ के डॉक्टर की रामपुर में तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र देलठ के डॉक्टर की रामपुर में तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील की तीन पंचायतों के लोग बीते लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम हैं। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र देलठ से क्षेत्र की तीन पंचायतों के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होते हैं, लेकिन बीते कई माह से इस स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर रामपुर में अपनी सेवाएं दे रहा है, जिस कारण क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। गौर हो कि ननखड़ी तहसील के देलठ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं दे रहे डॉक्टर की रामपुर में तैनाती कर दी है। डॉक्टर न होने से तीन पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को मामूली से उपचार के लिए भी ननखड़ी और रामपुर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
क्षेत्र के ग्रामीण रणवीर मेहता, राजीव कुमार, सुजीत सिंह, देवी राम, लाल सिंह, सुंदर, नरेंद्र, सोहन लाल, प्रभु दयाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से डॉक्टर न होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और आयुर्वेद विभाग के आला अधिकारियों से रामपुर में तैनात किए गए डॉक्टर को देलठ में तैनात करने की मांग उठाई है, ताकि ग्रामीणों को ननखड़ी और रामपुर न जाना पड़े।
उधर, आयुर्वेदिक विभाग रामपुर के बीएमओ डॉ. दिनेश ने बताया कि कोविड-19 सेंटर रामपुर में डॉक्टर की ड्यूटी लगी है, जिसके चलते यह समस्या पेश आ रही है।