फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Diwali holidays are over, schools are back to normal

Rampur Bushahar News: दिवाली की छुट्टियां खत्म, स्कूलों में लौटी रौनक

Thu, 23 Oct 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Diwali holidays are over, schools are back to normal
रामपुर में वीरवार को दिवाली की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
रामपुर बुशहर। दिवाली पर्व को लेकर पांच दिनों के अवकाश के बाद वीरवार को स्कूल और कॉलेज खुले। बच्चे सुबह जल्दी उठकर स्कूल और कॉलेज जाने की तैयारियों में जुटे। रामपुर पुराने बस अड्डे में विद्यार्थी अपने सहपाठियों का इंतजार करते नजर आए। सहपाठियों के आने पर सभी विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज के लिए रवाना हुए। विद्यार्थियों के पहुंचने पर स्कूल और कॉलेज शोर से गूंज उठा। पहले दिन त्योहार और शादियों के चलते बच्चों की संख्या कम रही। विद्यार्थियों ने छुट्टियों के अनुभव दोस्तों के साझा किए। कक्षाओं और मैदानों में विद्यार्थियों की चहल-पहल रही। कॉलेज में विद्यार्थियों ने कक्षाएं समाप्त होने के बाद घंटों बातें कीं। कन्या स्कूल के उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने कहा कि पांच दिन के अवकाश के बाद वीरवार को स्कूल खुल गए हैं। स्कूल खुलते ही कक्षाएं शुरू कर दी गईं। वीरवार को भाई दूज पर्व पर महिला स्टाफ का अवकाश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article