फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   District level under-19 student category sports competition

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में ठियोग ने शिमला-1 और कबड्डी में शिमला-1 ने सुन्नी को दी मात

Wed, 01 Oct 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
District level under-19 student category sports competition
दत्तनगर स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी। स्रोत :
दत्तनगर में शुरू हुई जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन


15 जोन के 613 खिलाड़ी ले रहे प्रतियोगिता में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में बुधवार से छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में जिला शिमला के 15 जोन और 18 स्कूलों के कुल 613 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। बुधवार को वॉलीबाल के मुकाबले में ठियोग ने शिमला-1 और कबड्डी में शिमला-1 ने सुन्नी की टीम को मात देकर अगले दौर में प्रवेश पाया। दत्तनगर स्कूल में बुधवार से तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य झाकड़ी बिमला शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ी वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, ताइक्वांडो और ठोडा जैसे खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में ठियोग ने शिमला-1 को और रोहड़ू ने सुन्नी स्कूल को शिकस्त दी। खो-खो में देहा ने कोटखाई, शिमला-1 ने सुन्नी और मशोबरा ने शिमला-2 को हराया। कबड्डी में शिमला-1 ने सुन्नी और रोहड़ू ने देहा की टीम को हराया। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर, छात्र.छात्राओं, स्टाफ और स्कूल प्रबंधन समिति के साथ मिलकर मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed