फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   District level under-14 girl's category competition begins in Duttnagar

Rampur Bushahar News: जूडो में शिमला की कृतिका और हैंडबॉल में दत्तनगर की टीम जीती

Tue, 07 Oct 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
District level under-14 girl's category competition begins in Duttnagar
दत्तनगर में जूडो प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
दत्तनगर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

हॉकी, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, जूडो, कुराश और टेबल टेनिस प्रतियोगिता करवाई जाएगी
आरसी गुप्ता ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों काे दीं शुभकामनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन जूडो और हैंडबॉल के मुकाबले खेले गए। हैंडबॉल में दत्तनगर की टीम ने जुन्गा को 6-0 से करारी शिकस्त दी। जूडो के मुकाबले काफी रोमांचक हुए। 36 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला की कृतिका ने सुन्नी की महक को हराया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में देहा की विरोनिका ने सुन्नी की मानवी को मात दी। सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं जिला खेल संघ के पूर्व उपाध्यक्ष आरसी गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। दत्तनगर पंचायत के प्रधान राजेंद्र ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर, स्टाफ और विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में जिला शिमला के आठ जोन समेत कई स्कूलों के 100 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में जिला शिमला के कई स्कूलों की अंडर-14 छात्रा खिलाड़ी हॉकी, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, जूडो, कुराश और टेबल टेनिस खेल में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed