फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   District level Janmashtami festival will be celebrated on 30th in Yula Kande, There will be no arrangement for the stay of the passengers in Yula Kande on the night of 29 August.

युला कंडे में 30 को मनाया जाएगा जिला स्तरीय जन्माष्टमी पर्व

Fri, 27 Aug 2021 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। जिला किन्नौर के युला कंडे में इस वर्ष जिला स्तरीय जन्माष्टमी पर्व 30 अगस्त को मनाया जाएगा। भारत के सबसे ऊंचाई पर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में हर वर्ष श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। इस वर्ष 29 अगस्त की रात को युला कंडे में यात्रियों के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं होगी। कोविड-19 की गाइडलाइन के चलते यहां केवल जिला परिषद अध्यक्ष, मंदिर कमेटी के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण ही 29 की रात यहां स्थित सराय भवन में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

भागवेन मंदिर कमेटी प्रधान दिवान सिंह ने बताया कि इस जिला स्तरीय जन्माष्टमी पर्व में जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मंदिर कमेटी द्वारा एसडीएम निचार से जन्माष्टमी पर्व मनाने की अनुमति मांगी गई थी, जिस पर एसडीम निचार ने नियमों की अनुपालना के साथ आयोजन करने की अनुमति दी है। 29 अगस्त को केवल भागवेन मंदिर कमेटी के सदस्य गांव की महिलाएं और मुख्यातिथि सराय भवन युला कंडा जाएंगे। ग्रामीण और अन्य श्रद्धालुओं को केवल 30 अगस्त को ही श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की अनुमति रहेगी। इस दिन मंदिर कमेटी की ओर से भोजन की व्यवस्था सराय भवन में की जाएगी। मंदिर कमेटी ने जिला पुलिस से पर्व के दौरान पुलिस जवानों को तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम निचार मनमोहन सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रशासन द्वारा मंदिर कमेटी को श्री जन्माष्टमी पर्व के आयोजन की अनुमति दी गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की है। जिला पुलिस अधीक्षक किन्नौर अशोक रतन ने बताया कि मंदिर कमेटी द्वारा युला कंडा में मनाए जाने वाले जिलास्तरीय जन्माष्टमी पर्व के दौरान पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed