फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   District level fair will be organized in Aani from 7th to 10th May

Rampur Bushahar News: साहिल, विक्की, राजीव, हनी और किशन वर्मा बिखेरेंगे आवाज का जादू

Tue, 06 May 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
आनी में सात से 10 मई तक सजेगा जिला स्तरीय मेला
विज्ञापन


विधायक करेंगे शुभारंभ, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य करेंगे समापन

छह देवता साहिब शिरकत कर बढ़ाएंगे मेले की शोभा

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेला सात से 10 मई तक मनाया जाएगा। स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार मेले का शुभारंभ करेंगे। समापन समारेाह में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रधान ग्राम पंचायत आनी लाल सिंह ने कहा कि मेला कमेटी ने स्टार नाइट के लिए कलाकारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। सात मई को सुरेश शर्मा, राजीव शर्मा, पूनम सरमैइक, राजेंद्र वर्मा, शेर सिंह कौशल और अमर राठौर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। आठ मई को पहाड़ी लोक गायक विक्की चौहान, एसएमएस च्वासी हनी नेगी और किशन वर्मा स्टार कलाकार के तौर पर अपनी प्रस्तुति देंगे। नौ मई को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल, रमना भारती, काकू चौहान और रमेश ठाकुर मेले में उपस्थित लोगों का मनोरंजन करेंगे। क्षेत्र के छह आराध्य देवी-देवता शिरकत कर मेले की शोभा बढ़ाएंगे। पहले मेले में पांच देवता भाग लेते थे। इस बार कुंईरी महादेव भी मेले की शोभा बढ़ाएंगे। क्षेत्र के आराध्य देवता शमशरी महादेव, बयुंगली नाग देवता, देउरी नाग देवता, पनेउई नाग देवता, कुलक्षेत्र महादेव, व्यास ऋषि कुंईरी महादेव पधारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed