{"_id":"6a9ff7fc51bf5812c20a3cf5","slug":"district-level-dussehra-fair-to-be-held-in-sarahan-starting-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-169211-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सराहन में 20 अक्तूबर से सजेगा जिला स्तरीय दशहरा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सराहन में 20 अक्तूबर से सजेगा जिला स्तरीय दशहरा मेला
विज्ञापन
. पहली बार नलाटी स्टेडियम बनेगा मेले का आयोजन स्थल
. शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिले के 18 देवी देवता बढ़ाएंगे मेले की शोभा
. 20 को भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा के साथ शुरू होगा मेला
. 21 और 22 को होगा सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन, लोक कलाकार मचाएंग धमाल
. एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मेले की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल एवं मां भीमाकाली की नगरी सराहन में 20 से 23 अक्तूबर तक जिला स्तरीय दशहरा मेला सजेगा। चार दिवसीय यह मेला इस बार नलाटी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। 20 अक्तूबर को देवी-देवताओं के आगमन और भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह मेले के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। वह मेले में पहुंचने वाले सभी देवी-देवताओं का स्वागत करेंगे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला शिमला, कुल्लू और किन्नौर के देवी-देवता शिरकत कर मेले की शोभा बढ़ाएंगे। देवताओं और लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस वर्ष मेला नलाटी स्टेडियम में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मेले के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मेले, सांस्कृतिक संध्याओं, प्लॉट आवंटन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल और मेला समिति के सदस्यों के साथ मेले के भव्य आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिला स्तरीय दशहरा मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। स्थान की कमी को देखते हुए इस बार मेला स्थल बदला गया है। चार दिवसीय मेला नलाटी स्टेडियम में होगा, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। 20 अक्तूबर को मेले में पहुंचने वाले देवी-देवताओं का स्वागत किया जाएगा, जबकि शाम को भगवान रघुनाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। 21 और 22 अक्तूबर को दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। 21 अक्तूबर को बुशहर स्पोर्ट्स कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन की ओर से सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। वहीं, 22 अक्तूबर को ग्राम पंचायत सराहन और बौंडा की ओर से सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। दोनों सांस्कृतिक संध्याओं का खर्च संबंधित आयोजनकर्ता वहन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों का चयन एसडीएम स्वयं करेंगे। इस बार मेला कमेटी की ओर से केवल मंच, लाइट और जलपान की व्यवस्था की जाएगी। मेले में इस बार जिला कुल्लू के तीन, जबकि शिमला और किन्नौर जिले के 15 देवी-देवता भाग लेंगे। इन देवी-देवताओं को मां भीमाकाली मंदिर की पूजा कमेटी की ओर से स्वयं निमंत्रण दिया जाएगा। नलाटी स्टेडियम में चार दिन तक देवी-देवताओं के साथ नाटियों का दौर चलेगा। 23 अक्तूबर को देवी-देवताओं की विदाई के साथ मेले का समापन होगा। मेला कमेटी की ओर से सभी देवी-देवताओं को नजराना राशि भेंट की जाएगी। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर जल्द ही अगली बैठक होगी, जिसमें मेले की तैयारियों की अंतिम रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले को और भव्य बनाने के लिए मास फंडिंग की जाएगी। स्थानीय और 15/20 क्षेत्र की पंचायतों के प्रतिनिधियों से इसके लिए सहयोग की अपील की गई है।