{"_id":"6aabe459f0db9b75ec0bffdc","slug":"district-level-cultural-competitions-kick-off-in-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170020-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
विज्ञापन
ठियोग में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में रोहड़ू खंड की छात्राएं समूह गान की प्रस्तुति द
प्रतियोगिता में 350 छात्राएं दिखाएंगी प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग में वीरवार को अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय सांस्कृतिक और अन्य प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एसडीएम ठियोग डॉ. मेजर शशांक गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि और तहसीलदार डॉ. वरुण गुलाटी विशेष अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिला शिमला के 15 ब्लॉक की 350 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिताओं में छात्राएं सांस्कृतिक, योग और खेल गतिविधियों में दमखम दिखाएंगी। मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान एकल गान, शास्त्रीय एकल गान, समूह गान, एकांकी, लघु नाटिका, भाषण, लोक नृत्य, ताइक्वांडो, जूडो और टेबल टेनिस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में छात्राएं अपनी कला, संस्कृति, वक्तृत्व कौशल और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।