{"_id":"66fa8a7de8e69a129c0aebc6","slug":"district-administration-should-intervene-in-sanjauli-college-dispute-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-122495-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: संजौली कॉलेज विवाद में हस्तक्षेप करे जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: संजौली कॉलेज विवाद में हस्तक्षेप करे जिला प्रशासन
विज्ञापन
छात्रों का निष्कासन रद्द करने की उठाई मांग
एसएफआई ने उपायुक्त शिमला को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शिमला के संजौली कॉलेज में छात्रा के साथ पेश आया छेड़छाड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रामपुर के माध्यम से उपायुक्त शिमला को ज्ञापन भेजा है। एसएफआई ने कॉलेज विवाद में हस्तक्षेप करने और कॉलेज से निष्कासित किए गए छात्रों का निष्कासन रद्द करने की मांग उठाई है।
एसएफआई रामपुर इकाई ने सोमवार को एसडीएम रामपुर निशांत तोमर के माध्यम से उपायुक्त शिमला को ज्ञापन भेजा। एसएफआई जिलाध्यक्ष राहुल विद्यार्थी ने कहा कि एसएफआई बीते लंबे समय से सभी कार्यस्थलों और शैक्षणिक संस्थानों में जनवादी तरीके से लिंग संवेदनशील कमेटी गठन को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन यह आंदोलन तब बढ़ा जब बीते 19 सितंबर संजौली कॉलेज में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। एसएफआई पीड़िता के साथ प्रशासन से जांच की मांग करती है, तो प्रशासन द्वारा हवाला दिया जाता है कि वूमेन सेल में बैठक के जरिए मामले की निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। अगले दिन 20 सितंबर को जब एसएफआई का प्रतिनिधिमंडल कॉलेज प्रशासन से मिलता है, तो प्रशासन ने एसएफआई के प्रति नकारात्मक व्यवहार दिखाते हुए कहा कि अगर इस मुद्दे को ओर अधिक गंभीर बनाया गया तो हम कक्षाओं का बहिष्कार कर देंगे। कक्षाओं का बहिष्कार गया और अनौपचारिक तरीके से महाविद्यालय में अवकाश घोषित किया गया। वहीं जब एसएफआई प्रदर्शन करने उतरी तो प्रशासन द्वारा छात्रों के साथ हाथापाई की गई। मामले को दबाने के लिए हर तरह के हथकंडे अमल में लाए जाते हैं। मामले को लेकर प्रधानाचार्य भी चुप्पी साधे हुए हैं। महाविद्यालय में जो भी छात्र प्रशासन की नकारात्मक रवैया के खिलाफ बोलने का प्रयास करता है, उन पर झूठे मुकदमे बनाए जा रहे हैं। वहीं कॉलेज प्रशासन ने एसएफआई के 6 कार्यकर्ताओं को महाविद्यालय से अनिश्चितकाल के लिए निष्कासित किया है। 23 सितंबर को जब एसएफआई की लड़कियां कॉलेज में पर्चा वितरण कर रही थीं तो उन्हें कक्षाओं में ले जाकर प्रशासन के कुछ लोगों द्वारा मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। छात्राओं पर दबाव डाला जाता है कि वह एसएफआई की गतिविधियों से दूर रहें और न ही उनसे बात करें। अंत में छात्राओं से इन सभी बातों से संबंधित जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाए जाते हैं। इकाई ने जिला प्रशासन से मांग की है कि महाविद्यालय की परिस्थिति को देखते हुए हस्तक्षेप करें और निष्कासित छात्रों का निष्कासन जल्द रद्द हो। इस मौके पर मुस्कान, अंशु, रमाकांत, पल्लवी, प्रीति मौजूद रहे।