फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Distributed fruits to patients on PM Modi's birthday

Rampur Bushahar News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

Sun, 17 Sep 2023 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर (बुशहर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा मंडल रामपुर ने मरीजों को फल बांटे। भाजपा के पदाधिकारियों ने सेवा दिवस के रूप में आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित किए।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलबीर खूंद और भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्वभर में अपनी अनूठी पहचान बनाई है। विश्व में भारत की जयकार हो रही है। कौल ने कहा कि 18 सितंबर को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर भाग लिया जाएगा। वहीं 19 सितंबर को आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जबकि 23 सितंबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। एक सप्ताह तक विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला महासू महामंत्री विजय गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश चौहान, मंडल महामंत्री महेंद्र जैन, जिला उपाध्यक्ष प्रोमिला मेहता, उपाध्यक्ष राजेश्वरी शुक्ला, सचिव यशपाल पालसरा, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजिका नितिका गुप्ता, पार्षद स्वाति बंसल, कमल स्वरूप, मनोज अग्रवाल, श्वेता, साधना, सुरेश शर्मा, पुरुषोत्तम और सौरभ नवघरिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed