फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Distribute disaster management equipment to 48 panchayats of Chopal block

Rampur Bushahar News: चौपाल ब्लॉक की 48 पंचायतों को आपदा प्रबंधन उपकरण बांटें

Wed, 07 Jan 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। चौपाल ब्लॉक की सभी 48 पंचायतों के प्रतिनिधियों को आपदा प्रबंधन किट वितरित की गई। ये सभी उपकरण पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र योजना के अंतर्गत दिए जा रहे हैं, ताकि पंचायतों की क्षमता आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में और अधिक मजबूत हो सके। उपायुक्त शिमला के निर्देशानुसार जिले की सभी पंचायतों को आपदा प्रबंधन के लिए उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। योजना के तहत प्रत्येक पंचायत को सेफ्टी हेलमेट, लाइफ जैकेट, रस्सी, सर्च लाइट, ताला-चाबी, ट्रंक, सीटी, फोल्डिंग स्ट्रेचर, तिरपाल, टेंट, गैंती, कुल्हाड़ी, फावड़ा, हथौड़ा, सीढ़ी, प्राथमिक उपचार किट और मेगाफोन उपलब्ध करवाए गए हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि आपदा प्रबंधन में पंचायतों की भूमिका सबसे अहम है, इसलिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाए जाना बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला के प्रलेखन समन्वयक गौरव मेहता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article